फेसबुक क्या है

फेसबुक क्या है – फेसबुक एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट है. जिस पर दुनिया के लोग अपना सोशल अकाउंट बनाते हैं। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जिस पर अपना पर्सनल खाता बनाया जा सकता है. उस पर 5000 दोस्तों को जोड़ा जा सकता है.

यदि हमारे सर्किल में 5000 फ्रेंड, परिवार, रिलेटिव के लोग हैं। उन सभी लोगों के पास एक साथ अपना इमेज, नॉलेज, वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट, स्टोरी रिल्स के माध्यम से पहुंचा सकते हैं।

इस पर हम किसी भी व्यक्ति के साथ चैट भी कर पाएंगे। यदि कोई ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। तब भी उसको हम सूचना भेज सकते हैं। इसके बाद जब वह ऑनलाइन होगा। तब उसका रिप्लाई भी कर पाएगा। इस तरह से फेसबुक एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है. जहां पर अपने बिजनेस का प्रमोशन से लेकर के ऑनलाइन कमाई भी कर पाएंगे। फेसबुक से पैसे कैसे कमाए.

फेसबुक क्या है

फेसबुक कई गुणों से भरा हुआ सोशल मीडिया साइट है. जहां पर लोग आपस में जुड़कर बातचीत करते हैं। फेसबुक पर पेज, ग्रुप, कम्युनिटी भी बनाकर आपस में कई लोगों को जोड़ने का ऑप्शन मिलता है. इस पर लाइव वीडियो की सुविधा है। जिससे हम अपने किसी भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कर पाएंगे। बड़े-बड़े सभाओं में वहां के जो भी सेमिनार या आयोजन हो रहा है. उसको भी दुनिया के सामने लाइव स्ट्रीमिंग करके दिखा सकेंगे।

जो भी फ्रेंड या फॉलोअर्स होंगे। उनके पास तो वीडियो जाएगा ही, इसके अलावा भी जो लोग फेसबुक पर सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन लोगों के पास भी सजेस्ट होकर वीडियो जाता है. जिससे कोई भी व्यक्ति पूरे दुनिया में काफी पॉप्युलर हो जाता है.

शुरुआत में जब इस पर अपना खाता बनाएंगे। उस समय आपके दोस्त की सूची में कोई नहीं होता है. उसके बाद आप जिसको भी फ्रेंड बनना चाहते हैं। उसको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज पाएंगे। इसके बाद वह व्यक्ति यदि उसे स्वीकार करेगा। तब वह आपका दोस्त बन जाएगा। इस तरह से 5000 तक के लोगों को आप फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज सकते है, या फिर उनको एक्सेप्ट कर सकते हैं। तब एक दूसरे से सूचनाओं का आदान-प्रदान कर पाते हैं।

Facebook kya hai - फेसबुक

फेसबुक का परिभाषा

यह एक मुफ्त सोशल साइट है. जिस पर बिना खर्च अपना खाता बना पाएंगे। इस पर कोई भी बिजनेस आर्गेनाईजेशन के नाम से भी अकाउंट बनाया जा सकता है. जो बड़ी-बड़ी कंपनियां है. वह अपने कंपनी के नाम से इस पर प्रोफाइल बनती हैं। फेसबुक दुनिया के लगभग 40 भाषाओं में उपलब्ध है.

फेसबुक का इतिहास

वैसे फेसबुक इतिहास बहुत ज्यादा पुराना नहीं है. क्योंकि यह वर्ष 2004 में 4 फरवरी को लांच किया गया था। फेसबुक के जनक, मलिक, अविष्कारक, जन्मदाता मार्क जुकरबर्ग हैं। मार्क जुकरबर्ग यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका के निवासी हैं। यह जब अमेरिका के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। उसी समय कुछ दोस्तों के साथ मिलकर एक वेबसाइट बनाए। जिस पर कुछ लिमिटेड मैसेज को एक दूसरे के साथ आदान-प्रदान किया जाता था। मार्क जुकरबर्ग के दोस्त Andrew McCollum, Eduardo Saverin, Chris  Hughes. And Dustin Moskovitz.

यह सभी मित्र आपस में मिलकर एक वेबसाइट बनाए। जिस पर ईमेल के माध्यम से सूचनाओं का ऑनलाइन आदान प्रदान किया जाता था।

उस समय केवल यही चार लोग इसका उपयोग करते थे। लेकिन कुछ ही दिनों के बाद धीरे-धीरे यूनिवर्सिटी के और भी छात्र इसका उपयोग करने लगे। धीरे-धीरे फेसबुक बहुत ही ज्यादा पॉपुलर होने लगा। इसके बाद इसको नए फीचर्स एवं बनावट के साथ एक अच्छा रूप दिया गया। जिसमें न्यूज़ फ़ीड को जोड़ा गया था। उसके बाद इसे फिर से 2006 में लॉन्च किया गया।

जर्नी ऑफ़ फेसबुक

ऐसे ही निरंतर फेसबुक में नई-नई चीजों को जोड़ने का प्रक्रिया शुरू हुआ। जिसके बाद लाइक बटन भी इसमें ऐड किया गया। जिसको जोड़ने के बाद 2009 में इसका एक पूरा नया रूप दिखाई देने लगा। धीरे-धीरे लोग इससे जुड़ने लगे और इसका विस्तार शुरू हो गया।

2012 में इस कंपनी को एक नया आयाम हासिल हुआ। इतिहास में फेसबुक एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया। जो दुनिया में एक नया कृतिमान स्थापित किया। 2012 में ही फेसबुक ने इंस्टाग्राम को भी अपने साथ जोड़ लिया। इसके कुछ ही दिनों बाद 2014 में व्हाट्सएप को भी लॉन्च किया गया। जो कि सोशल मीडिया के क्षेत्र में यह तीन प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप मिल के पत्थर साबित हुए हैं।

ऐसे ही निरंतर इसके फीचर्स को और भी ज्यादा मजबूत बनाते हुए इसमें स्टोरी, रिल्स ऑप्शन को भी जोड़ा गया. इसके बाद से फेसबुक की दुनिया निरंतर पूरे विश्व में छा गई है. हर देश में 80 परसेंट से अधिक आबादी इसका उपयोग करती है.

अब तो इसके माध्यम से एडवर्टाइजमेंट भी शुरू हो गया है. जिससे व्यापार बिजनेस को भी अपना एक नई गति प्रदान की जा रही है। जब पूरे दुनिया के लोग ऑनलाइन फेसबुक पर जुड़े हुए हैं। तब आपको अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में पूरा मदद मिलता है. इस पर बहुत ही कम पैसे खर्च करके अधिक संख्या में लोगों तक पहुंचाया जा सकता है.

फेसबुक के फीचर्स

प्रोफाइल और टाइमलाइन – कोई भी व्यक्ति अपना पर्सनल प्रोफाइल बन सकता हैं। जिसमें प्रोफाइल की जानकारी देखी जा सकती हैं टाइमलाइन में फोटोज, वीडियो को भी फॉलोवर्स के साथ शेयर कर पाएंगे।

न्यूज़ फ़ीड – एक प्रकार का यह सेंट्रल हब हैं। जहां पर यूजर पोस्ट, इमेज, अपडेट्स अपने दोस्त, परिवार का देख पाते हैं। जिसको भी फॉलो करते हैं उनके भी फीड की सूचना प्राप्त कर पाते हैं।

ग्रुप – इस पर कई ग्रुप बनाए जाते हैं। एक ही जैसे कम्युनिटी के लोग एक ग्रुप बनाते हैं। जिसमें अधिक संख्या में लोग जुड़ते हैं। वह आपस में उस टॉपिक से संबंधित इवेंट्स, टॉपिक को डिस्कस तथा शेयर करते हैं।

इवेंट्स – यह यूजर को किसी मीटिंग, ट्रेनिंग, पार्टी के सूचनाओं को प्रदर्शित करने में मदद करता है। जिसके माध्यम से कहीं कोई इवेंट होने वाला है, तो उसको यह सूचित करता हैं।

मार्केट प्लेस – यह ऑनलाइन मार्केट भी हैं। जहां पर कोई भी यूजर आइटम्स को खरीद और बेच सकता हैं।

Pages – किसी बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन, पब्लिक फिगर, अभिनेता, नेता, क्रिकेटर के लिए सेपरेट पेज बनाने का भी ऑप्शन देता है। जिस पर अधिक संख्या में फॉलोअर्स जोड़े जाते हैं।

मैसेंजर – गुप्त रूप से आपस में बात करने का ऑप्शन देता है। जिसके माध्यम से ऑडियो, वीडियो, ग्रुप चैट भी किया जा सकता हैं।

लाइव वीडियो – कोई भी यूजर लाइव वीडियो अपने फॉलोवर्स फ्रेंड के साथ शेयर कर सकता हैं।

Story – कोई भी व्यक्ति अपना इमेज, वीडियो, टेक्स्ट को 24 घंटा के लिए स्टोरी में डाल सकता हैं। जो अपने आप 24 घंटे के बाद समाप्त हो जाता हैं।

कुछ अन्य फीचर्स

गेम्स एंड एप्स – इस पर किसी दूसरे, तीसरे पार्टी के गेम्स ऐप्स को भी यूजर खेल सकता है। जिससे उसे इंटरटेनमेंट भरपूर मिलता है।

वॉच – किसी यूज़र के द्वारा बनाया गया वीडियो भी देखा जा सकता है। जिसमें अच्छी सूचनाओं को दी जाती हैं। इस पर वीडियो कंटेंट बनाकर लोग कमाई भी कर रहे हैं। जो अधिक संख्या में लोगों तक पहुंचता है।

एडवर्टाइजिंग – बिजनेसमैन को अपने प्रोडक्ट, कंपनी को टारगेट ऑडियंस तक पहुंचने में बहुत ही मददगार साबित हुआ है। अभी तक ज्यादा संख्या में लोग फेसबुक एड्स के माध्यम से टारगेट यूजर्स तक पहुंच रहे हैं।

प्राइवेसी सैटिंग्स – यूजर्स को यहां पर पूरा ऑप्शन मिलता हैं। जिससे वह अपने प्रोफाइल को कंट्रोल कर सकता है। किसके साथ हमें किस इमेज, पोस्ट, वीडियो, टेक्स्ट को दिखाना हैं। यह सब कुछ इस ऑप्शन में दिया हुआ है। जहां से वह कंट्रोल कर पाएगा।

AI और एल्गोरिथम – फेसबुक एआई का भी उपयोग करता है। जिससे यूजर के इंटरेस्ट से रिलेटेड न्यूज़, वीडियो, इमेज दिखाता हैं।

समाज पर फेसबुक का प्रभाव

सामाजिक जुड़ाव – यह लोगों को एक दूसरे के साथ जुड़ने में काफी अच्छा अनुभव प्रदान कर रहा है। जिससे कोई भी अपने दोस्त, परिवार के साथ टच में रहता हैं। यह दूरी को बहुत ही कम कर दिया है।

सूचनाओं का आदान-प्रदान – यह बहुत ही प्रसिद्ध प्लेटफार्म हैं। जहां पर सूचना, विचार, सोच को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। जिससे अब अपने विचार को लोग दुनिया तक पहुंचा रहे हैं।

व्यापार और मार्केटिंग – फेसबुक एक बहुत ही मजबूत टूल उपलब्ध करा रहा हैं। जिसके माध्यम से प्रचार करना आसान हो गया है। अब इससे हम खास जगह, व्यक्ति, उम्र के लोगों तक पहुंच सकते हैं। डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स में यह एक वरदान है।

प्राइवेसी कंसर्न – लोगों के डाटा उनके इनफॉर्मेशन को सुरक्षित रखना भी इसका पूरा जिम्मेदारी है। जो फेसबुक अच्छे तरह से मैनेज भी कर रहा हैं। जिसके माध्यम से जेनमिन यूजर को पहचानने तथा धोखाधड़ी से बचने में यह प्राइवेसी को बेहतर बना रहा हैं।

राजनीति – राजनीति के मंच पर भी इसका अधिक प्रयोग हो रहा है। जिसके माध्यम से राजनीतिक कैंपेन को चलाया जा रहा है। जिससे लोगों तक सूचनाओं को पहुंचाने में मदद मिलता है। यह एक ऐसा माध्यम बन गया है। जिससे किसी राजनीतिक पार्टी के हार जीत में अहम भूमिका निभा रहा है।

मानसिक संतुलन – अधिक उपयोग के कारण कुछ लोग इसके डिप्रेशन का भी शिकार हो जाते हैं। क्योंकि सोशल मीडिया पर निराशाजनक वीडियो, इमेज, टेक्स्ट भी दिखाई पड़ते हैं। इसलिए इसके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता हैं।

भ्रामक सूचना – कुछ यूजर के द्वारा गलत भ्रामक,झूठी अफवाहों को भी इस पर फैलाया जाता है। जिससे बचने की जरूरत है।

फेसबुक के लिए चुनौती

यूजर प्राइवेसी – यूजर का डाटा सुरक्षित रखना यह प्रमुख जिम्मेदारी है। क्योंकि कई बार ऐसी सूचनाएं मिलती हैं कि लोगों का Profile गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है।

गलत सूचना – कुछ लोग फेसबुक पर अफवाह फैलाते रहते हैं। जो चीज नहीं हुई है। उसकी खबरें भी चला देते हैं। जिस पर रोक लगाना आवश्यक है।

चुनावी प्रचार – इसके माध्यम से लोग अपना चुनावी प्रचार भी शुरू कर देते हैं। इसे एक चुनावी टूल भी राजनीतिक नफा नुकसान के लिए बनाया जा रहा है।

स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ही धन है। जिसे सुरक्षित रखना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया का अधिक उपयोग के कारण दिमागी स्वास्थ्य को भी बेहतर करने की जिम्मेदारी है।

भविष्य

फेसबुक के द्वारा ही मेटा प्लेटफार्म को लाया गया है। भविष्य में फेसबुक के प्राइवेसी सिक्योरिटी कंपटीशन पर बेहतर काम करना एक कठिन जिम्मेदारी है। आने वाले समय में सोशल मीडिया का उपयोग और भी तेज गति से बढ़ने वाला है। 

क्योंकि इंटरनेट की सुविधा, स्पीड सब कुछ गांव, दूर दराज के इलाकों में भी बेहतर हो रहा है। जिसके कारण वैसे जगह जहां पर अभी बिजली इंटरनेट की सुविधा नहीं थी। वहां पर भी यह सब कुछ विस्तार हो रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दुनिया का हर एक व्यक्ति सक्रिय रूप से जुड़ जाएगा।

इसलिए डाटा प्राइवेसी, लोगों के गुप्त सूचना इत्यादि को सुरक्षित रखना एक प्रमुख कार्य है। जिसके लिए इसको निरंतर मजबूती प्रदान करना होगा।

सारांश

फेसबुक एक मल्टीलेवल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जो दुनिया के अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने का काम करता है। जिसके माध्यम से सूचना तुरंत लोगों तक पहुंच जाता है। समय-समय से इसके प्राइवेसी को लेकर लोग अफवाह फैला रहे हैं। फिर भी इसका असर समाज पर बहुत ही कम दिखाई पड़ता है 

जिसका लगातार उपयोग बढ़ रहा है। डिजिटल युग में यह एक शक्तिशाली टेक्नोलॉजी के रूप में उभर रहा है। जिससे बातचीत करना सुलभ हो गया है। अब इसके मुख्य कंपनी का नाम मेटा प्लेटफार्म आईएनसी कुछ दिन पहले ही रखा गया है। जो कि आने वाले डिजिटल दुनिया में एक नई सीमा रेखाओं को निर्धारित कर सकता है।

Leave a Comment