फेसबुक पेज पर फॉलोवर्स कैसे बढ़ाए

फेसबुक पेज पर तेजी से फॉलोवर्स कैसे बढ़ाए? जितने अधिक से अधिक फॉलोअर्स आपके फेसबुक अकाउंट पर जुड़ेंगे। उतना ही ज्यादा आपके लिए बेहतर होगा। क्योंकि आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग अपने फॉलोवर्स को इंक्रीस करके उससे ऑनलाइन कमाई भी कर रहे हैं। कुछ वैसे लोग हैं, जो अपने आप को फेसबुक पर पॉपुलर करना चाहते हैं। जिसके लिए अधिक से अधिक फॉलोअर्स होने चाहिए।

इसलिए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप अपने फेसबुक अकाउंट या पेज पर लाखों में फॉलोअर्स कैसे बढ़ा सकते हैं। जिसके लिए एक पैसा भी खर्च करने की जरूरत नहीं है। जबकि आप फ्री में अपने चाहने वालों की संख्या कई गुना तक बढ़ा पाएंगे।

सबसे पहले आपको एक प्रोफेशनल फेसबुक अकाउंट क्रिएट करना होगा। जिसमें बैनर, अच्छा इमेज प्रोफाइल पिक्चर में लगाना होगा। इसके बाद नीचे बताए गए कुछ तरीकों से नियमित रूप से आप काम करके अपने आप को पॉपुलर एवं अधिक लोगों तक पहुंच पाएंगे।

फेसबुक पेज पर फॉलोवर्स कैसे बढ़ाए

20 सबसे बेस्ट तरीके हम आपको नीचे बताएंगे। जिसको नियमित रूप से फॉलो करना है। उसके बाद आप देखेंगे कि आपके फेसबुक अकाउंट में बहुत ही ज्यादा बदलाव होगा। लोग आपसे हर दिन जुड़ेंगे। लेकिन एक चीज का ध्यान रखना है, कि कभी भी जो बताए गए नियम है, उसको ब्रेक नहीं करना है। नहीं तो आपका फ्लो टूट जाता है। धीरे-धीरे लोगों के जुड़ने की जो संख्या है, वह घटने लगती है।

Facebook Par Followers Kaise Badhaye - फेसबुक पर फॉलोवर्स कैसे बढ़ाए

फेसबुक मार्केटिंग की नीति बनाएं

कोई भी व्यक्ति एक ब्रांड के साथ जुड़ना पसंद करता है। इसलिए अपने आप को एक ब्रांड के रूप में प्रस्तुत करना होगा। जिसके लिए आपको प्लानिंग करना होगा, कि हमें किस तरह के कंटेंट लोगों के लिए डालना है। क्योंकि लोग आपसे तभी अट्रैक्ट होंगे, जब उनको ऐसा कुछ लगेगा कि आपके अंदर कुछ टैलेंट है। आप एक मास लीडर हैं। किसी खास चीज के आप जानकार व्यक्ति हैं, तो इसलिए सबसे पहले अपने आप को सोशल मीडिया पर आगे बढ़ाने के लिए एक प्लानिंग की नीति बनानी होगी।

जिसमें कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे हम फेसबुक पर कैसे दिख रहे हैं। हमारे साथ ऑडियंस किस तरह के जुड़ रहे हैं। हम ऑडियंस को कैसे इंगेज करके रख सकते हैं। हमारे जो कंपीटीटर्स हैं, उनको हम कैसे बीट कर सकते हैं। यह सब कुछ प्लानिंग करके आप बेहतर क्वालिटी चीज दे करके लोगों को आकर्षित करें।

पोस्ट डालने की प्लानिंग करें

हमें एक शेड्यूल बनाना चाहिए। जिस समय हम अपने फॉलोवर्स के लिए कुछ बेहतर पोस्ट पब्लिश करेंगे। जो भी हमारे टारगेट ऑडियंस है। उनको ज्यादा से ज्यादा अच्छी चीज उनके लिए देकर हम अपनी तरफ आकर्षित कर सकेंगे। उसके साथ उससे संबंधित जो नए लोग होंगे, उनको भी हम अपने फेसबुक अकाउंट पर जोड़ने का प्रयास करेंगे। इसके लिए हमें एक कंटेंट पब्लिश करने का कैलेंडर बनाना होगा। जिसमें पोस्ट करने का जो भी निर्धारित समय होगा, उसको सुनिश्चित करेंगे।

जिसके लिए आप पहले से भी कंटेंट तैयार करके शेड्यूल फिक्‍स कर सकते हैं। यह सब कुछ करना बहुत ही आसान है। जिस समय पर भी आप अपने कंटेंट को पब्लिश करना चाहते हैं। वह अपने आप ऑटोमेटिक वहां पर पब्लिक हो जाएगा। पहले से ही आप सारा कंटेंट तैयार करके और उसको शेड्यूल करके छोड़ दीजिए।

धमाकेदार रिल्‍स बनाएं

फेसबुक पर फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए आप नियमित रूप से रोज एक बेहतर रिल्‍स बनाकर पब्लिश करें। वर्तमान में फेसबुक स्वयं रिल्‍स को बहुत ही ज्यादा प्रमोट कर रहा है। जिससे अधिक लोगों तक आपका रिल्‍स पहुंचेगा। इसलिए यह सबसे आसान एवं बेहतर तरीका है। जिससे आप फेसबुक पर फॉलोवर्स बहुत ही जल्द बढ़ा पाएंगे

Giveaway ऑर्गेनाइज करें

अपने दर्शकों को अपनी तरफ जोड़ने के लिए आपको कुछ ऐसा करना चाहिए। जिससे लोग बहुत ही ज्यादा आपसे प्रभावित हो। आज कई प्रकार के प्रोडक्ट, कंटेंट या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पूरे क्वेश्चन वाला सामग्री को लोग गिव अवे करते हैं। जिसमें आप ऑडियंस के लिए कुछ देना चाहते हैं। उसके लिए कुछ टर्म्स एंड कंडीशन में आप लगा सकते हैं। जिसके बाद अधिक से अधिक लोग आपके फेसबुक अकाउंट पर जुड़ेंगे। उनको लगेगा कि यहां पर जुड़ने से, कमेंट करने से, लाइक करने से, शेयर करने से हमें कुछ मिल सकता है। जिससे लोग आपसे ज्यादा जुड़ेंगे। इसलिए समय-समय से कुछ उपहार लोगों के लिए देने का एक नीति बनाए।

पोस्ट में वेरिएशन लाएं

समय के अनुसार अपने पोस्ट में बदलाव भी करना चाहिए। हर समय इस चीज का एनालिसिस करना है, कि हमारे फॉलोअर्स हमसे ज्यादा एंटरटेन हो रहे हैं या नहीं। यदि उसमें कुछ बदलाव की जरूरत है, तो आपको समय-समय से उसमें कुछ बदलाव पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि रोज कुछ न कुछ नया चीज आ रहा है। इसीलिए हमें अपने वर्तमान में जो भी नई-नई टेक्नोलॉजी आ रही है। उसके साथ जुड़ कर लोगों के लिए बेहतर पोस्ट डालने का प्रयास करना चाहिए। वेरिएशन एक ऐसा चीज है। जिससे हम कुछ नए-नए एक्सपेरिमेंट करते हैं, तो लोग हमारे तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। जिससे हम लोगों को ज्यादा इंटरटेन कर पाते हैं, तो इन चीजों का भी ध्यान रखना है।

सही समय पर पोस्ट डालें

सबसे ज्यादा फेसबुक पर लोग कब सक्रिय रहते हैं। इसका आपको एक आकलन करना चाहिए। सामान्य तौर पर शाम के 5:00 बजे से लेकर के रात के 9:00 बजे तक 90% फेसबुक यूजर सक्रिय रहते हैं। यदि उस समय पर आप कुछ भी फेसबुक पर डालते हैं। तब वह आपका पोस्ट ज्यादा लोगों तक पहुंचता है। इसीलिए आपको यह ध्यान देना जरूरी है, कि हमें इस टाइम पर जो भी हमें कंटेंट डालना है। उसको पब्लिश करेंगे और यह आपको एक दिन नहीं करना है। आपको नियमित रूप से इसी समय पर जो भी कंटेंट डालना होगा, आप उसको डालेंगे।

शेयरेबल कंटेंट बनाएं

फेसबुक पर कोई भी वीडियो या पोस्ट वायरल तब होता है, जब वैसा कोई कंटेंट होगा। जिसको अधिक संख्या में लोग शेयर करने पर विवश हो जाते हैं। इसीलिए कुछ ऐसा कंटेंट बनाएं, जिनको लोग शेयर जरूर करें। जब पोस्ट शेयर होगा, तब एक दूसरे से आगे बढ़ते हुए हजारों लाखों की संख्या तक पहुंच जाता है। यह लगातार आगे बढ़ते जाता है। इसीलिए आपको शेयरेबल कंटेंट बनाना है।

अपने ऑडियंस से जुड़े

अपने फॉलोवर्स, ऑडियंस से सोशल मीडिया पर इंटरेक्शन बहुत ही जरूरी है। जिससे लोगों को लगता है, कि आप हमारी बातों को सुनते हैं। उसका रिप्लाई करते हैं। ध्यान देते हैं। इसीलिए जो भी लोग आपसे जुड़कर कमेंट करते हैं, उनके कमेंट का रिप्लाई करिए। उनके लाइक्स के लिए धन्यवाद दीजिए। इस तरह से लोगों के साथ इंटरेक्शन ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने की जरूरत है। जब आपका इंटरेक्शन ऑडियंस से बढ़ेगा, तो लोगों का ट्रस्ट बढ़ेगा, और वे लोग ज्यादा से ज्यादा आपके कंटेंट को शेयर करेंगे। लाइक करेंगे, कमेंट करेंगे यह सोशल मीडिया पर आगे बढ़ने के लिए तीन चीज जरूरी है।

फेसबुक पेज को हर जगह पर प्रमोट करें

जितने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। उन सभी प्लेटफार्म पर आप अपने फेसबुक पेज को भी प्रमोट करें। जैसे इंस्टाग्राम, ट्विटर, लिंक्डइन, यूट्यूब चैनल, ब्लॉग वेबसाइट इत्यादि पर अपने फेसबुक अकाउंट का अधिक से अधिक प्रमोशन करें।

लिंक साझा करें

यदि आप एक यूट्यूबर है, तो आप अपने डिस्क्रिप्शन में अपने फेसबुक का लिंक शेयर करें। लिंकडइन पर अपने फेसबुक का लिंक साझा करें। ऐसे ही इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप हर जगह पर अपने फेसबुक का लिंक शेयर जरूर करें। इससे अधिक लोग क्लिक करके आपके साथ जुड़ते हैं।

इनफ्लुएंसर के साथ काम करें

जो पहले से पॉपुलर इनफ्लुएंसर है। उनके साथ जुड़ने का प्रयास करें। जिससे आपको ब्रांड प्रमोशन में सहायता मिलेगा। पहले से जो लोग इस पर सक्रिय रूप से कम कर रहे हैं। उनका अधिक अनुभव होता है, तथा वह आपको बेस्ट गाइड करेंगे। कैसे आप भी अपने फेसबुक को आगे बढ़ा पाएंगे। इसलिए जो भी ओल्ड इनफ्लुएंसर है। उनसे रिश्ता रिलेशन बनाएं। हो सकता है आपके फेसबुक प्रमोट कर दें। जिससे बहुत जल्द फॉलोवर्स बढ़ जाएंगे।

पार्टनरशिप करें

एक ही तरह का यदि दो ब्रांड एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो और ज्यादा लाभ होता है। यदि आपके ऑडियंस है और दूसरे कंपीटीटर्स के भी ऑडियंस से है, तो फिर आपको उसके साथ कोलैबोरेट करना चाहिए। पार्टनरशिप में आप एक दूसरे के ब्रांड को अपने फेसबुक पर प्रमोट करते हैं, तो इससे आपको लाभ मिलेगा। इसीलिए एक तरीका क्या, एक अच्छा स्ट्रेटजी यह भी हो सकता है। जिससे पार्टनरशिप में आप अपने ब्रांड को प्रमोट कर पाएंगे।

फेसबुक ग्रुप ज्वाइन करें

जो बड़े-बड़े फेसबुक ग्रुप है। जिसमें आपसे रिलेटेड टारगेट ऑडियंस मौजूद हैं। उन ग्रुप को आप ज्वाइन जरूर करें। क्योंकि वहां पर जब आप नियमित रूप से अपने कंटेंट को साझा करेंगे, तो अधिक से अधिक लोग उसको देखेंगे। जिससे आपके फॉलोअर्स बढ़ेंगे, तो वैसे चैनल से आपको जरूर कनेक्ट रहना है। एक चीज का ध्यान रखना है, कि आपको उन लोगों को इंगेज करने के लिए हाई क्वालिटी का कंटेंट समय से पब्लिश करते रहना है। जिससे आपका ऑथेंटिक कनेक्शन इंक्रीज होगा।

अपना फेसबुक ग्रुप बनाएं

अपने फेसबुक पर एक ग्रुप बनाए। जिसमें आपके कैटेगरी के जितने भी लोग हैं। उसको जोड़ने का प्रयास करिए। उनको आप ईमेल करिए और ईमेल के माध्यम से भी जोड़ सकते हैं। अधिक से अधिक लोगों को इनवाइट करें। जिससे वे लोग आपके फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें। जिससे क्या होगा कि आपका टारगेट ऑडियंस बहुत से ज्यादा संख्या में जुड़ेंगे। आपका कम्युनिटी मजबूत होगा और उन लोगों को आप वैल्युएबल इनफॉर्मेशन मुहैया करा पाएंगे। धीरे-धीरे यह सिलसिला आगे बढ़ते जाएगा और लोग जुड़ते जाएंगे।

फेसबुक इनसाइट्स का एनालिसिस करें

फेसबुक इनसाइट्स में आपको आपके ऑडियंस के बिहेवियर के बारे में जानकारी मिलता है. किस तरह से आपका फेसबुक अकाउंट आगे बढ़ रहा है। लाइक, कमेंट, शेयर की स्थिति क्या है। फॉलोवर्स कितने जुड़ रहे हैं। कितने देर तक लोग आपके कंटेंट को देख रहे है। सब कुछ आप एनालिसिस करेंगे, तो आपको और सुधार करने की भी जानकारी मिलेगी। जिससे बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

#का उपयोग करें

#एक ऐसा टूल है। जिससे आप बड़े ऑडियंस के पास पहुंचते हैं। यह आपको ज्यादा से ज्यादा लोगों तक डिस्कवर करने में मदद करता है। जिससे आपके टारगेट ऑडियंस तक पहुंचने में मदद मिलता है। इसीलिए आप अपने नीस के अनुसार हाई सर्च वाले #को ऐड करें। जिससे उसका विजिबिलिटी अधिक से अधिक लोगों तक बढ़ेगा।

अपने फेसबुक अकाउंट को आसान बनाएं

अपने फेसबुक का ऐसा नाम आपको रखना चाहिए। जिससे आसानी से लोग सर्च कर सकें। जिसके लिए आप अपना हैंडल नाम का चुनाव सही से करें। ऐसा हैंडल नाम रखें, जिनको आसानी से लोग सर्च कर सके। जिनको याद रखना आसान हो। इससे लोग आपको ज्यादा से ज्यादा संख्या में आसानी से सर्च करके फॉलो कर पाएंगे। आप अपने फेसबुक पर लोगो, बैनर ऐसा बनाना है, कि लोग आसानी से उसको पहचान सके। जिससे आपके ब्रांड को पहचानने में मदद मिलेगी।

जल्दी करने से बचे

यदि आप एक ही दिन में सोच रहे हैं, कि हम लाखों की संख्या में फॉलोवर्स बढ़ा लेंगे। यदि आप किसी अन्य माध्यम से इसको प्रमोट करते हैं, तो हो सकता है, कि वैसे लोग भी आपके साथ जुड़ जाएंगे। जो आपके ब्रांड को पसंद नहीं करते हैं। जिन लोगों से आपका कुछ फायदा होने वाला नहीं है। इसलिए धीरे-धीरे अपने फेसबुक पर फॉलोवर्स को बढ़ाएं। यह रियल तरीका है और इससे जेनमिन लोग आपके फॉलोवर्स होंगे।

अपने फेसबुक का ऑथेंटिकेशन रियल बनाएं

आजकल डुप्लीकेट अकाउंट भी बनाए जा रहे हैं। इसीलिए आप अपने फेसबुक अकाउंट की प्रामाणिकता पर विशेष ध्यान दें। जिससे लोगों को आपको पहचान में मदद मिलेगी और रियल अकाउंट से लोग जुड़ पाएंगे। क्योंकि आज कई हैकर्स डुप्लीकेट अकाउंट तैयार करके लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। इसीलिए अपने आप का ऑथेंटिकेशन बेहतर करने का प्रयास करें।

ओरिजिनल कंटेंट बनाएं

आपको रियल में फेसबुक पर आगे बढ़ाना है, तो सबसे पहले आपको ओरिजिनल कंटेंट बनाना होगा। आप किसी दूसरे का कंटेंट कॉपी करके डालते हैं, तो यह गलत तरीका है। जिससे आपके अकाउंट का नुकसान ही होगा। इसलिए जो भी कंटेंट आप पब्लिश करेंगे। वह स्वयं आपका अपना होना चाहिए। आप अच्छा-अच्छा इमेज बनाए। कंटेंट तैयार कीजिए। वीडियो बनाइए। ऑडियो बनाए और सब कुछ अपना ओरिजिनल कंटेंट अपने फेसबुक पर डालिए। जिससे आगे बढ़ने में भी मदद मिलेगा और आगे चलकर आप अपने फेसबुक से पैसे भी कमा पाएंगे ‌।

ऐड चलाएं

फेसबुक एडवर्टाइजमेंट के माध्यम से भी आप अपने फॉलोवर्स को बढ़ा सकते हैं। यह भी एक अच्छा तरीका है। जिससे वैसे लोगों के पास आप पहुंच सकते हैं। जो आपके रियल फॉलोवर्स बन सकते हैं। आपका जिस तरह का ब्रांड है। उससे संबंधित लोगों का चयन करें। किसी खास लोकेशन का भी टारगेट कर सकते हैं। जहां से लोग आपके साथ जुड़ेंगे, तो आप जिस फील्ड में भी काम करते हैं। यदि आपको टारगेट ऑडियंस चाहिए, तो फेसबुक ऐड क्रिएट कर लीजिए। उसके बाद आपको रियल जेनमिन सब्सक्राइबर मिल जाएंगे। यह भी एक फॉलोअर्स बढ़ाने का सबसे हॉट तरीका है। 

सारांश

फेसबुक पेज पर जल्‍दी फॉलोवर्स कैसे बढ़ाए की जानकारी आपको जरूर पसंद आया होगा। क्योंकि हम इसमें उन सभी इनफॉर्मेशन को साझा किए हैं। जिससे आपके फेसबुक अकाउंट पर फॉलोवर्स जल्द से जल्द बढ़ पाएंगे। साथ ही आपको इसमें पैसे कमाने के लिए जो भी ओरिजिनल कंटेंट की जानकारी है, उसको भी साझा किए हैं। फिर भी आपको ऐसा लगता है, कि इससे संबंधित कोई आपके मन में डाउट है, तो आप हमसे जरूर पूछें।

सवाल जवाब

Q1. 1 दिन में 1000 फॉलोअर्स कैसे बढ़ाए?

Ans. वर्तमान का सबसे हॉट तरीका है, कि आप अपने फेसबुक पर रिल्‍स बना कर डालिए। यह आपको एक दिन में 1000 फॉलोअर्स तक पहुंचने में मदद कर सकता है। जिसके लिए हाई क्वालिटी इंगेजिंग वीडियो बनाना होगा।

Q2. फेसबुक पर फॉलोवर्स क्यों नहीं बढ़ रहे हैं?

Ans. इसका सबसे बड़ा कारण है, कि आप सक्रिय रूप से अपने फेसबुक पर काम नहीं कर रहे हैं।

Q3. फेसबुक पर फॉलोइंग कैसे बढ़ाएं?

Ans. नियमित रूप से हेल्पफुल, एंटरटेनिंग कंटेंट पब्लिश करके फॉलोइंग बढ़ाएं।

Q4. फेसबुक पर फॉलोअर्स बढ़ने से क्या होता है?

Ans. आप जो भी डालेंगे वह अधिक लोगों तक पहुंचेगा। लाइक, कमेंट, शेयर की संख्या बढ़ेगी। धीरे-धीरे आप अपने फेसबुक से पैसे भी कमाना शुरू कर पाएंगे।

Leave a Comment

Discover more from gyanitechraviji.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading