इंग्लिश पढ़ना कैसे सीखें English padhna kaise sikhe in hindi भारत एक हिंदी भाषा वाला देश है जहां हिंदी को आसानी से लोग पढ़ना लिखना और बोलना सीख जाते हैं। जबकि इंग्लिश एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है जिसको पढ़ना बहुत लोगों के लिए बहुत ही मुश्किल होता है।
इंग्लिश हमारी मातृभाषा नहीं है जिसके कारण बहुत लोग ऐसे हैं जो कि इंग्लिश अच्छा से पढ़ नहीं पाते हैं। वैसे लोगों के लिए इस लेख में पूरी जानकारी दी गई है जिसको पढ़ करके वे आसानी से इंग्लिश पढ़ना सीख सकते हैं।
इंटरनेट पर कोई ऐसा बेहतरीन आर्टिकल्स उपलब्ध नहीं है जिससे इंग्लिश के जो पढ़ने के तरीके हैं उसके बारे में जानकारी दिया गया हो। लेकिन इस लेख को पढ़ने के बाद आप यदि इसमें बताए गए जो तरीके हैं उसको पूरी तरह से फॉलो करते हैं तो सौ परसेंट आप इंग्लिश को पढ़ना सीख जाएंगे।
English padhna kaise sikhe in hindi इंग्लिश पढ़ना कैसे सीखें
भारत एक गांव वाला देश है। जिसको कहा जाता है कि भारत में अधिकतर लोग गांव में बसते हैं। गांव में रहने वाले लोगों के साथ इंग्लिश को लेकर के बहुत ही समस्या होता है क्योंकि वह आसानी से इंग्लिश को पढ़ नहीं पाते हैं।
जिसके कारण आज के वर्तमान परिवेश में किसी को भी यदि व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मैसेज भी करना होता है, तो बहुत दिक्कत होता है। साथ ही साथ यदि इंग्लिश में कुछ भी लिखा हुआ रहता है उसको पढ़ने में भी लोग बहुत ही परेशानी महसूस करते हैं। इंग्लिश बोलना कैसे सीखे
इंग्लिश पढ़ने का तरीका
इस लेख में इंग्लिश पढ़ने का जो तरीका है वह पूरी तरह से जीरो से शुरू करके बताया गया है। यदि आप इंग्लिश के बारे में कुछ भी नहीं जानते A B C D या क ख ग घ कुछ भी आपको पता नहीं है या आप थोड़ा बहुत जानकारी रखते हैं तो भी आगे आपको बहुत ही बेहतर जानकारी मिलेगा जिससे आप और भी बेहतर तरीके से इंग्लिश को पढ़ना सीख जाएंगे।
व्यंजन को अंग्रेजी में सीखें
जैसा कि हम लोग जानते हैं कि हिंदी में स्वर और व्यंजन होता है। इंग्लिश पढ़ना सीखने के लिए सबसे जरूरी है कि पूरी व्यंजन को अंग्रेजी में आप याद कर ले जैसा कि नीचे व्यंजन को हिंदी और उसके अंग्रेजी के साथ बताया गया है इसको आप पूरी तरह से याद कर ले।
B – ब | C -क,स | D -ड,द | F – फ | G – ग,ज | H – ह | J – ज |
K – क | L – ल | M – म | N – न, ण | P – प | Q – क्यिु | R – र, ड |
ES – इस | R – ट, त | V – भ, व | W – व | X – एक्स | Y – वाई | Z – ज, झ |
स्वर को अंग्रेजी में याद करें
व्यंजन को सीखने के बाद स्वर को अंग्रेजी में याद करना जरूरी है। जैसा कि हिंदी में हम लोग स्वर का पढ़ते हैं उसका अंग्रेजी क्या होता है उसको नीचे बताया गया है इसको भी आप पूरी तरह से याद कर लें ताकि जब कभी भी आपको कोई शब्द को पढ़ना हो उस समय आप के दिमाग पर उसका हिंदी तुरंत याद आ जाना चाहिए। नीचे जैसा की अ से अ: तक के जो भी अंग्रेजी होता है उसके बारे में जानकारी दी गई है।
अ | आ | इ | ई | उ | ऊ | ऋ | ए | ऐ | ओ | औ | अं | अ: |
– | ा | ि | ी | ु | ू | ृ | े | ै | ाे | ौ | ं | : |
A | AA | I | EE | U | OO | RI | E | AI | O | AU | AN | AH |
बारह खड़ी ककहरा को इंग्लिश में याद करें
व्यंजन स्वर को याद करने के बाद अंग्रेजी में बारह खड़ी ककहरा को याद करें। जैसे ककहरा क का कि की कु कू के कै को कौ कं क: इसको पूरी तरह से हिंदी और अंग्रेजी दोनों में याद कर लें।
इंग्लिश पढ़ना सीखने के लिए स्वर व्यंजन और बारह खड़ी ककहरा यह तीन प्रमुख चीज है, जिसको यदि आप अच्छे से इंग्लिश में याद कर लेते हैं तो आप 80 परसेंट अंग्रेजी आसानी से पढ़ सकते हैं और लिख भी सकते हैं। अंग्रेजी में कुछ ऐसे शब्द होते हैं जिसका उच्चारण कुछ अलग होता है। उसके लिए आपको इंग्लिश के शब्दों को अभ्यास करने की जरूरत है। जिसके बाद आप इंग्लिश को सौ परसेंट सही पढ़ना सीख जाएंगे।
क | का | कि | की | कु | कू | के | कै | को | कौ | कं | क: |
K | K | KI | KEE | KU | KOO | KE | KAI | KO | KAU | KAN | KAH |
– | ा | ि | ी | ु | ू | े | ै | ो | ौ | ं | : |
– | A | I | EE | U | OO | E | AI | O | AU | AN | AH |
नोट इसी तरह से क से ज्ञ तक का ककहरा में मात्रा का उपयोग करके उसको अग्रजी में याद रखना हैं। स्वर में उपयोग किये गये सभी मात्राओं को क से ज्ञ तक में लगाकर करके बारह खड़ी ककहरा बनता हैं उसी मात्राओ को अग्रेजी में लगाकर उसको याद कर लें।
Vowel का उच्चारण
A E I O U का उच्चारण अलग अलग जगहो पर इस प्रकार होगा।
A | अ | आ | ए | ऐ | |
E | अ | आ | इ | ई | ए |
I | अ | आ | इ | आई | |
O | अ | आ | उ | ओ | |
U | अ | आ | उ | इउ | |
OO | अ | आ | उ | ओ | उओ |
कुछ उदाहउरण
- A – MAN
- E – MEN
- I – MIGHT
- O – MONDAY
- U – FUN
- OO – SOON
इंग्लिश के छोटे छोटे शब्दों को याद कर लें
इंग्लिश पढ़ना सीखने के लिए ऊपर बताए गए महत्वपूर्ण चीजों को याद करने के बाद इंग्लिश पढ़ने के लिए इंग्लिश के कुछ छोटे-छोटे शब्द है जिसको याद कर लेना चाहिए। यह शब्द बार-बार उपयोग किए जाते हैं इसलिए इन शब्दों को आप याद कर ले और उसका नियमित रूप से अभ्यास करें। इंग्लिश में कुछ ऐसे शब्द है, जिसका हर एक वाक्य में जरूर उपयोग किया जाता है। जैसे नीचे उदाहरण में कुछ शब्दों को बताया गया है इन शब्दों को आप याद कर लें।
Yes | No | Before | Though | Is |
Am | at | his | her | think |
the | to | you | your | and |
much | more | on | over | in |
what | where | they | see | when |
for | after | he | this | eat |
how | to | which | above | because |
may | might | must | used | to |
should | would | need | ought | Shall/will |
has | where | had | can | could |
from | there | of | as | Are |
इंग्लिश पढ़ने के लिए कुछ जरूरी शब्दों को याद करें
इंग्लिश में कुछ ऐसे शब्द होते हैं जिनका उच्चारण इस तरह से किया जाता है जैसे नीचे बताया गया है कि इन शब्दों को आप किस तरह से उच्चारण करते हैं।
tion – शन | ould – उड | less – लेस | tial – शियल |
sion -शन, सन, जन | would – उड | con कन | ness नेस |
cion – सिओन | lk – क | par – पार | tive – टिव |
lm – म | per – पार | ought – अट | tual – चुअल |
gn – न | tch – च | ight – आइट | ture – चर, चार |
ted – टेड |
Some words related to this above word.
- Congratulation
- Would
- Timeless
- Actual
- Mision
- Intial
- Juncton
- Conversion
- Creative
- Might
- Atteched
- Tenuar
- Pro+tec+tion
- Con+di+tion
- Ap+pre+cia+ted
इंग्लिश पढ़ने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें
ऊपर जो भी जानकारी बताया गया है उसको पूरी तरह से याद करने के बाद इंग्लिश पढ़ना सीखने के लिए कुछ और भी महत्वपूर्ण पॉइंट्स है, जिसको आपको जरूर ध्यान देना है तथा उसको नियमित रूप से फॉलो भी करना है, तभी आप इंग्लिश को और भी बेहतर तरीके से पढ़ना सीख पाएंगे।
इंग्लिश पढ़ने का अभ्यास करें
ऊपर जो भी जानकारी दिया गया है जब उतना पूरा कर लेते हैं उसके बाद आपको इंग्लिश पढ़ने का अभ्यास करना है, चाहे आप इंग्लिश को गलत ही पढ़ना शुरू करें, लेकिन धीरे-धीरे आपको एक रूटीन बना करके नियमित रूप से हर रोज इंग्लिश को कम से कम 1 पेज पढ़ना चाहिए तभी आप अच्छे से इंग्लिश पढ़ना सीख पाएंगे।
इंग्लिश न्यूज़ पेपर पढ़ें
इंग्लिश सीखने वाले लोगों के लिए सबसे जरूरी है कि जितना ज्यादा से ज्यादा इंग्लिश का किताब या न्यूज़पेपर पढ़ें उनके लिए सबसे अच्छा है। न्यूज़पेपर में कई ऐसे शब्द होते हैं जो कि बिल्कुल नए होते हैं। इसलिए आप न्यूज़पेपर नियमित रूप से पढ़ते हैं तो उसमें आपको कई तरह के शब्दों को पढ़ने को मिलेगा।
जिससे आपका इंग्लिश और बेहतर होगा और आप अच्छे से इंग्लिश को पढ़ पाएंगे। न्यूज़पेपर पढ़ने से आपको देश दुनिया के बारे में जानकारी भी मिलेगा आपको पढ़ने में मन भी लगेगा और साथ ही साथ इंग्लिश सीखना भी निरंतर बनाए रखेंगे जिससे, इंग्लिश पढ़ना आसान हो जाएगा।
इंग्लिश का बुक पढ़ें
गांव में रहने वाले लोगों के लिए जहां पर न्यूज़पेपर उपलब्ध नहीं है उनके लिए सबसे जरूरी है कि उनके घर में किसी प्रकार का कोई भी यदि इंग्लिश का बुक है, तो उसको पढ़ना शुरू करें। जब तक आप पढ़ेंगे नहीं तब तक आप इंग्लिश में बढ़ेंगे कैसे। पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया एक कहावत भी है और इस कहावत को आप अपने इंग्लिश पढ़ने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। जिसका लक्ष्य ही होना चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा हम इंग्लिश को पढ़े और घर में जो भी इंग्लिश का किताब है उसी किताब से आप नियमित रूप से पढ़ना शुरू करें, तो जरूर इंग्लिश पढ़ना सीख जाएंगे।
दिमाग को एकाग्रचित्त करके पढ़ना शुरू करें
भारत में निवास करने वाले गांव के लोगों के लिए इंग्लिश बहुत ही कठिन भाषा लगता है। इसीलिए जब आप शुरू में इंग्लिश पढ़ना शुरू करते हैं तो बिल्कुल ही उसको जल्दबाजी करने का प्रयास न करें। इसको आप आसानी से धीरे-धीरे शब्दों को उच्चारण करते हुए पढ़ना सीखें। मिला मिला कर इस शब्दों को पढ़े और जो भी आप शब्द का उच्चारण कर रहे हैं उसका उच्चारण सही सही करने का प्रयास करें।
जब आप उसको धीरे-धीरे मिला करके पढ़ेंगे तो आसानी से पढ़ पाएंगें जैसा कि ऊपर दिए गए स्वर, व्यंजन और बारह खड़ी ककहरा का उपयोग करके, उसके हिसाब से शब्दों का हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ना शुरू करेंगे, तब आप इंग्लिश को और भी आसानी से पढ़ पाएंगे।
अनुशासित बने
कहा जाता है कि अनुशासन ही देश को महान बनाता है देश को महान बनाना हो या स्वयं अपने आप को महान बनाना हो या स्वयं अपने आप को किसी नए चीज से परिचित कराना हो तो उसके लिए अनुशासन में रहना जरूरी है। अनुशासन का मतलब यह हुआ कि आज हम कुछ इंग्लिश के शब्दों को सीखे याद किए और कल उसको छोड़ दिए फिर 2 दिन बाद उसको पढ़ना शुरू करेंगे इस तरह से नहीं करना है।
इस तरह से आप यदि इंग्लिश को पढ़ना जारी रखेंगे तो कभी भी इंग्लिश को अच्छे से सीख नहीं पाएंगे। इसीलिए एक नियम बनाकर के अनुशासन के साथ इसको अपने दिनचर्या में लागू करें तभी आप इंग्लिश को पढ़ना सीख पाएंगे।
पॉजिटिव माइंड के साथ इंग्लिश पढ़ना शुरू करें
कहते हैं न कि जब दिमाग पॉजिटिव हो तो सब कुछ आसान हो जाता है। ठीक इसी प्रकार यदि आप पॉजिटिव माइंड लेकर के इंग्लिश को पढ़ना शुरू करते हैं उसके लिए बताए गए जितने भी स्टेप्स है उसको फॉलो करते हैं, तो इंग्लिश पढ़ना क्या आप अंग्रेज की तरह बोलना भी सीख जाएंगे।
इंग्लिश न्यूज़ देखें
यदि आपके घर में टीवी उपलब्ध है और आप समाचार देखते हैं तो उसी चैनल को देखें जिस पर इंग्लिश में समाचार दिखाया जाता है। क्योंकि जब आप इंग्लिश में समाचार को देखेंगे तो बहुत सारे शब्द को सीखने को मिलेगा जिसका उच्चारण किस तरह से किया जाता है उसको भी आप सीख पाएंगे और देश-दुनिया की खबरों से भी आप तरोताजा रहेंगे। तो इस तरह से आप अपने इंग्लिश पढ़ने की जो समस्या है उसको ठीक कर सकते हैं।
इंग्लिश पढ़ने के लिए विशेष टिप्स
अंग्रेजी में एक कहावत है डेयर टू मेक मिस्टेक गलती करने का साहस करो जब तक आप गलती नहीं करोगे तब तक आप उसको सही कैसे कर सकते हो इसीलिए सबसे पहले गलती जितना हो सकता है उतना करें इंग्लिश पढ़ना बोलना शुरू कर दें किसी से शर्माना छोड़ दें तो इंग्लिश सीख जाएंगें।
यदि इंग्लिश पढ़ना सीखना चाहते हो या इंग्लिश को बोलना सीखना चाहते हो दोनों के लिए सबसे जरूरी है शर्म को त्याग देना। जब आप यह सोचते हैं कि हम इंग्लिश को गलत पढ़ रहे हैं या इंग्लिश को गलत बोल रहे हैं, तब तक आप इंग्लिश को नहीं सीख पाएंगे।
इंग्लिश हमारी मातृभाषा नहीं है इसलिए इसको जब तक आप गलत पढ़ना शुरू नहीं करेंगे गलत बोलना शुरू नहीं करेंगे तब तक आप इसको सही पढ़ना और लिखना या बोलना नहीं सीख पाएंगे। इसीलिए सबसे पहले ऊपर जो बताए गए तरीके हैं उसको ठीक से याद करने के बाद यदि किसी शब्द को पढ़ने में गलती भी हो रहा है तो भी उसको पढ़ने का शुरुआत करें।
इस तरह से जब आप इंग्लिश को पढ़ना शुरू करेंगे तो आप इंग्लिश को सौ परसेंट 15 से 30 दिन के अंदर बताए गए इन तरीकों को यदि पूरी तरह से याद करके और फॉलो करते हैं तो आप जरूर सीख जाएंगे।
- सबसे सस्ता मोबाइल फोन कौन सा हैंं
- गवर्नमेंट टीचर कैसे बनें योग्यता उम्र सीमा और सैलरी
- पुलिस कैसे बनें योग्यता प्रोसेस सैलरी और कार्य
- बीएससी क्या है फुल फॉर्म योग्यता फायदें व 16+ कोर्स
सारांश
English padhna kaise sikhe in hindi इंग्लिश पढ़ना कैसे सीखें इंग्लिश कैसे सीखें इसके बारे में इस लेख में पूरी जानकारी दी गई है। जिसमें कई बेहतरीन टिप्स भी बताया गया है जिससे आप इंग्लिश सीख सकते हैं। फिर भी यदि इस लेख से संबंधित आपके मन में किसी भी प्रकार का सवाल या सुझाव है तो बेहिचक कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं जिसका जवाब आपको दिया जाएगा।
यदि इंग्लिश पढ़ना कैसे सीखे के बारे में दी गई जानकारी आपको अच्छा लगा है तो कृपया अपने दोस्त मित्रों के साथ भी सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें और ऐसे ही बेहतरीन जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट के साथ नियमित रूप से अपना स्नेह बनाए रखें धन्यवाद।
नमस्कार रवि शंकर तिवारी ज्ञानीटेक रविजी ब्लॉग वेबसाईट के Founder हैं। वह एक Professional blogger भी हैंं। जो कंप्यूटर ,टेक्नोलॉजी, इन्टरनेट ,ब्लॉगिेग, SEO, एमएस Word, MS Excel, Make Money एवं अन्य तकनीकी जानकारी के बारे में विशेष रूचि रखते हैंं। इस विषय से जुड़े किसी प्रकार का सवाल हो तो कृपया जरूर पूछे। क्योकि इस ब्लॉग का मकसद लोगो बेहतर जानकारी उपलब्ध कराना हैंं।
Hii