विज्ञान क्या है. विज्ञान की परिभाषा Vigyan kya hai मनुष्य जब जन्म लेता है. उस समय उसको दुनिया के बारे में कुछ भी पता नहीं होता है धीरे धीरे आदमी जब बड़ा होने लगता है तो उसको दुनिया के बारे में जानकारी भी होने लगता है. लेकिन जब आदमी बिल्कुल छोटा होता है. तब उस समय उसको इस दुनिया में क्या है क्या नहीं है की कोई समझ नही होता हैं.
ठीक वैसे ही पहले एक समय था जिस समय Vigyan के बारे में बहुत ही कम जानकारियां लोगों के पास थी. लेकिन धीरे-धीरे लोग इस दुनिया में जो भी चीजें हैं उसके बारे में जानकारी प्राप्त करते गए और दुनिया में नई नई चीजों के बारे में लोगों को जानकारी भी होने लगा.
विज्ञान का मतलब जिसके बारे में आप नहीं जानते हैं उसके बारे में जानकारी करना उसके बारे में ज्ञान प्राप्त करना आदि को विज्ञान कहते है.
Contents
- 1 विज्ञान क्या है what is science in Hindi
- 2 आइए विज्ञान के बारे में एक उदाहरण से समझते हैं
- 3 विज्ञान का महत्व
- 4 विज्ञान के प्रकार Types of science in Hindi
- 5 भौतिक विज्ञान (Physics)
- 6 रसायन शास्त्र (Chemistry)
- 7 जीव विज्ञान (Biology)
- 8 जंतु विज्ञान (Zoology)
- 9 वनस्पति विज्ञान (Botany)
- 10 विज्ञान के फायदे Advantages of science
- 11 विज्ञान से नुकसान disadvantage of science
- 12 सारांश
- 13 Share this:
- 14 Related
विज्ञान क्या है what is science in Hindi
विज्ञान दो शब्दों से मिलकर के बना है वि + ज्ञान, वि शब्द का मतलब विस्तार से होता है ज्ञान शब्द का मतलब जानकारी प्राप्त करना होता है. अब दोनों शब्द को मिला करके विज्ञान शब्द का मतलब नीचे विस्तार से जानते हैं .
विज्ञान का मतलब ज्ञान होता है विज्ञान के मतलब विद्या प्राप्त करना होता है विज्ञान का मतलब अध्ययन करना होता है Vigyan का मतलब प्रयोग करना होता है विज्ञान का मतलब अवलोकन करना होता है विज्ञान का मतलब विशेष ज्ञान प्राप्त करना होता है विज्ञान का मतलब प्रकृति के बारे में जानकारी प्राप्त करना होता है.
विज्ञान एक ऐसा शब्द है जिसका मतलब समझाया जाए तो एक बहुत बड़ा लेख तैयार हो सकता है. क्योंकि बचपन से ही विज्ञान के बारे में जानकारियां दी जाती है. जिसको एक पोस्ट में समझाना बताना संभव नहीं है. फिर भी Vigyan एक प्रकार का ऐसा ज्ञान है जो निरंतर प्रयोग करने से प्राप्त होता है. निरंतर अध्ययन करने से प्राप्त होता है. निरंतर रिसर्च करने से प्राप्त होता है.
विज्ञान एक ऐसी कला है. एक ऐसा चीज है. जिसके बारे में निरंतर खोज किया जाता है. क्योंकि इस दुनिया में जो भी चीजें हैं. उसको पता करने के लिए जानकारी प्राप्त किया जाता हैं.
विज्ञान एक ऐसा माध्यम है जिससे हमारे चारों तरफ जो भी वस्तु हैं जो भी चीजें हैं. उसके बारे में अध्ययन करके सही तरीके से उसके बारे में आंकड़ा प्राप्त किया गया है या प्राप्त किया जाता है. जिसको किसी कल्पना के अनुसार नहीं बताया या समझाया जाता है. वैसा वस्तु वैसा ज्ञान वैसी कोई भी चीज को सत्यापित विज्ञान के सही आंकड़ों के आधार पर ही किया गया है या किया जाता है.
एक लाइन में यदि Vigyan का मतलब समझा जाए तो विज्ञान एक ऐसा चीज है. जिसके माध्यम से किसी भी नई चीज के बारे में सही जानकारी सटीक जानकारी को हासिल किया जाए उसे विज्ञान कहते हैं.
जब किसी भी चीज के बारे में प्रयोग किया जाता है. तब उस पर किसी भी प्रकार का संदेह या सशंय नहीं होता है. क्योंकि उस चीज के बारे में प्रयोग करके ही उसका निष्कर्ष निकाला जाता है.
विज्ञान के माध्यम से यदि किसी भी चीज के बारे में कोई प्रयोग किया जाता है तो उसमें किसी प्रकार का कोई बनावटी आंकड़ा नहीं होता है. क्योंकि उसको पूरी तरह से प्रयोग करके ही उसका सही आकलन किया जाता है.
आइए विज्ञान के बारे में एक उदाहरण से समझते हैं
विज्ञान और तकनीक का ही परिणाम है कि यदि आप लगातार 2 किलोमीटर तक चलते हैं और जानना चाहते हैं कि आप 2 किलोमीटर की दूरी जो तय कर रहे हैं. उसकी चलने की रफ्तार कितनी है. या आप कितने देर में 2 किलोमीटर की यात्रा तय किए हैं. इसके बारे में आप सही आकलन पता कर सकते हैं.
विज्ञान एक ऐसा ज्ञान है. जिसमें किसी भी चीज के बारे में जब बात किया जाता है तो उसका सबूत होता है. उसका पूरी तरह से सटीक प्रयोग किया गया एक प्रक्रिया होता है. जिसके आधार पर ही किसी चीज के बारे में बताया जाता है.
Vigyan के बारे में समझने के लिए अपने आसपास के किसी भी वस्तु को उदाहरण के लिए लिया जा सकता है. जैसे अभी आप बैठे हुए हैं और वहां से आप खड़ा होकर के कुछ दूरी को तय करते हैं. अब आपने कितना दूरी और कितना समय में एक जगह से दूसरे जगह गए इसके बारे में भी आप विज्ञान के माध्यम से सही और सटीक जानकारी पता कर सकते हैं.
जब किसी वस्तु को ऊपर की तरफ उछाला जाता है ऊपर की तरफ फेंका जाता है. तब वह वस्तु कुछ देर तक ऊपर की तरफ जाता है और उसके बाद फिर नीचे की तरफ गिरने लगता है. ऐसा क्यों होता है. इसके बारे में भी विज्ञान के द्वारा ही पता लगाया गया है. इस तरह की जो भी घटनाएं होती हैं उनको गुरुत्वाकर्षण बल यानी कि gravitational force के नाम से जाना जाता है.
जिसके बारे में दुनिया के महान वैज्ञानिक Isaac Newton के द्वारा इस गुरुत्वाकर्षण बल पर अध्ययन किया गया.
ठीक इसी प्रकार यदि आपके अगल बगल में कुछ इस तरह की घटनाएं होती हैं उसके बारे में भी यदि आप पता करना चाहते हैं तो उसके लिए विज्ञान एक कैसा माध्यम है जिसके द्वारा आप पता लगा सकते हैं.
विज्ञान का महत्व
Vigyan एक ऐसी कला है जो की पूरी तरह से प्रैक्टिकल चीजों के आधार पर प्रमाणित होता है जिसमें अनुमान का कोई स्थान नहीं होता है दुनिया में जितनी भी चीजें हैं जिनके बारे में दुनिया के महान वैज्ञानिकों के द्वारा इस दुनिया को बताया गया है या दुनिया में उपयोग के लिए बनाया गया है उन सभी चीजों को पूरी तरह से प्रैक्टिकल रूप में प्रयोग करके ही बनाया गया है.
जैसे एक हवाई जहाज का ही उदाहरण ले लिया जाए तो इसको पूरी तरह से बनाने के लिए प्रैक्टिकल प्रयोग किया गया जिसके बाद हवाई जहाज को बनाया गया.
दुनिया में कई ऐसे प्रमुख चीजें हैं जो आज से कुछ वर्ष पहले नहीं था लेकिन दुनिया के वैज्ञानिकों के द्वारा वैसे चीजों को रिसर्च के माध्यम से दुनिया के लोगों के लिए बनाया गया जो कि बहुत ही उपयोगी और महत्वपूर्ण है उदाहरण के लिए कंप्यूटर जब दुनिया में नहीं था तब दुनिया में कामों को करने के लिए एक अलग तरह की व्यवस्था थी लेकिन आज कंप्यूटर के आने के बाद एक दुनिया में नई क्रांति का संचार हुआ है.
वर्तमान समय में यदि कंप्यूटर के बिना इस दुनिया की विकास की कल्पना किया जाए तो सोचा जा सकता है कि आज दुनिया कितने पीछे चली जाएगी.
विज्ञान की जानकारी बच्चों को पढ़ाई के शुरुआत के समय से ही दी जाती है जिसमें तरह-तरह के प्रयोग के बारे में भी बताया जाता है आगे चलकर वही बच्चे कई तरह के बड़े-बड़े प्रयोग करते हैं जिससे दुनिया में नई नई चीजों के बारे में जानकारी मिल पाता है.
विज्ञान के प्रकार Types of science in Hindi
विज्ञान शब्द को पूरी तरह से बताने के लिए इसको अलग-अलग तरह के विषय के रूप में परिभाषित किया गया है जिसके बारे में नीचे बताया गया है. विज्ञान को मुख्य रूप से तीन भागों में बांटा गया है जिसमें भौतिक विज्ञान रसायन शास्त्र जीव विज्ञान प्रमुख है.
भौतिक विज्ञान (Physics)
Vigyan का मूल रूप से प्रमुख शाखा भौतिक विज्ञान है. प्रकृति में जितने भी घटनाक्रम होते हैं उन सभी घटनाओं के बारे में प्रयोग भौतिक विज्ञान के द्वारा ही किया जाता है.
भौतिक विज्ञान को अंग्रेजी में फिजिक्स कहा जाता है फिजिक्स शब्द का मतलब प्रकृति के बारे में जानकारी प्राप्त करना होता है. जिसको अंग्रेजी में नॉलेज ऑफ नेचर भी कहा जाता है.
फिजिक्स शब्द का निर्माण ग्रीक शब्द से हुआ है. इस ब्रह्मांड में जितने भी खगोलीय घटना होती है उसके बारे में जानकारी प्राप्त करना तरह-तरह के प्रयोग करना यह सब कुछ इस भौतिक विज्ञान के द्वारा ही किया जाता है.
इस दुनिया में जो भी घटनाएं होती है उसके बारे में विज्ञान से पता लगाया जा सकता हैं.
जैसा कि ऊपर इस लेख में एक गेंद का उदाहरण दिया गया है जब 1 गेंद को ऊपर फेंका जाता है तब उसका भार एवं दबाव नीचे की तरफ से होता है ऐसा क्यों होता है इसको पता करने के लिए भी भौतिक विज्ञान के वैज्ञानिक Isaac Newton ने भौतिक विज्ञान के द्वारा प्रयोग करके ही पता लगाया था.
रसायन शास्त्र (Chemistry)
इस दुनिया में जो भी वस्तु पदार्थ हैं उसका गुण क्या है तथा उसमें होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए रसायन शास्त्र विज्ञान का एक महत्वपूर्ण अंग है.
रसायन शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जिसके द्वारा किसी भी वस्तु पदार्थ के संरचना गुण के बारे में पता लगाया जाता है. साथ ही साथ वैसा वस्तु वैसा पदार्थ जो समय समय से बदलते रहता है वैसे पदार्थों के बारे में जानना उसका प्रयोग करना भी रसायन विज्ञान के द्वारा ही संभव हो पाता है.
रसायन शब्द दो शब्दों से मिल करके बना है. रस + आयन जिसका मतलब होता है वैसा वस्तु पदार्थ जो रस से भरा है उस के द्रव के बारे में अध्ययन करना उसके घटनाओं के बारे में अध्ययन करने वाले विज्ञान को रसायन विज्ञान कहा जाता है.
रासायनिक पदार्थों का आकलन करना अध्ययन करना की कला को रसायन विज्ञान कहा जाता है.
केमिस्ट्री शब्द केमिस्ट शब्द से बना है जिसका मतलब रसायनज्ञ रसायन शास्त्री होता है.
दुनिया में जितने भी तरह की दवा मेडिसिन तैयार की जाती है उसको बनाने के लिए रसायन विज्ञान की बहुत बड़ी भूमिका है क्योंकि दुनिया में जितने भी रसायन शास्त्री केमिस्ट हैं वह रसायन विज्ञान में तरह-तरह के शोध एवं अध्ययन के आधार पर दुनिया में तरह-तरह के दवाओं को तैयार करते हैं.
जीव विज्ञान (Biology)
विज्ञान का तीसरा सबसे महत्वपूर्ण अंग जीव विज्ञान है जिसको अंग्रेजी में बायोलॉजी के नाम से जाना जाता है.
बायोलॉजी का निर्माण दो शब्दों से हुआ है बायो + लोजी जिसका मतलब जीव विज्ञान होता है.
जीव विज्ञान विज्ञान का वह शाखा है जिसमें जीव के बारे में अध्ययन किया जाता है.
विज्ञान के तीन प्रमुख शाखाओं में जीव विज्ञान का भी प्रमुख स्थान है क्योंकि जीव विज्ञान के द्वारा ही दुनिया में जितने भी सजीव जीव है उन सभी के बारे में जानने के लिए जीव विज्ञान के द्वारा ही अध्ययन किया जाता है.
दुनिया में अलग-अलग तरह के बहुत सारे जीव पाए जाते हैं जिसके बारे में हर समय अनुसंधान रिसर्च किया जाता है क्योंकि पहले बहुत से ऐसे जीव है जिसके बारे में जानकारी नहीं था लेकिन जब भी दुनिया में वैज्ञानिकों के द्वारा नए-नए जिवों के बारे में रिसर्च किया जाता है तो नए-नए जीव के बारे में जानकारी प्राप्त होता है.
जीव विज्ञान के द्वारा मानव के जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त करना हो या अन्य किसी भी जीव के बारे में जानना हो तो प्राकृतिक विज्ञान के महत्वपूर्ण अंग जीव विज्ञान के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है.
जीव विज्ञान के द्वारा जीवों के शारीरिक बनावट खाने पीने की चीजों के अलावा उनके शारीरिक बदलाव के बारे में भी अध्ययन किया जाता है.
जीव विज्ञान के बारे में और भी दो प्रमुख भाग है जिसके बारे में भी नीचे जानकारी दी गई है.
जंतु विज्ञान (Zoology)
जीव विज्ञान का ही एक भाग जंतु विज्ञान है जिसमें दुनिया के जितने भी जीव हैं उसके बारे में अध्ययन किया जाता है जीव के खाने पीने की चीजों से लेकर कि उनके शारीरिक रूप रंग बनावट एवं उनके विकास के बारे में जंतु विज्ञान के माध्यम से जानकारी प्राप्त किया जाता है.
दुनिया में बहुत तरह के जीव हैं जिसके बारे में अभी भी लोगों को जानकारी नहीं है जिस पर अध्ययन किया जा रहा है उन सभी जिवों के शारीरिक बनावट के बारे में जानकारी प्राप्त करना या उनके रहन-सहन खान-पान के बारे में जानना जंतु विज्ञान के माध्यम से संभव हो पाता है.
वनस्पति विज्ञान (Botany)
जीव विज्ञान का ही एक प्रमुख वनस्पति विज्ञान है. जिसमें दुनिया में जितने भी पेड़ पौधे हैं. उनके बारे में अध्ययन किया जाता है. पेड़ पौधे मानव जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है क्योंकि यदि इस प्रकृति पर्यावरण में पेड़ पौधे ना हो तो जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है.
दुनिया में जितने भी तरह के पेड़ पौधे हैं उसके बारे में वनस्पति विज्ञान के माध्यम से अध्ययन किया जाता है जिसमें पेड़ पौधों के रखरखाव एवं उसके विकास एवं पेड़ पौधों के अन्य चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त किया जाता है.
विज्ञान के फायदे Advantages of science
Vigyan के फायदे अनेक हैं फिर भी आइए कुछ प्रमुख फायदों के बारे में नीचे जानते हैं.
मेडिसिन – आज दुनिया में जो बड़े-बड़े रोग हैं उसका इलाज संभव हुआ है यह विज्ञान का ही सबसे बड़ा साधन है.
मेडिकल इंस्ट्रूमेंट- मेडिकल के क्षेत्र में कई प्रकार के मेडिकल इंस्ट्रूमेंट का उपयोग किया जा रहा है जो विज्ञान के अध्ययन के आधार पर ही बनाया गया है.
कंप्यूटर – आज दुनिया में कंप्यूटर का सबसे बड़ा क्रांति है जो आज मानव जीवन के लिए मानव के विकास के लिए दुनिया के विकास के लिए कंप्यूटर एक वरदान के रूप में काम कर रहा है.
हवाई जहाज – एक ऐसा भी समय था जब कहीं जाने के लिए हवाई सुविधा नहीं थी लेकिन विज्ञान के कारण ही हवाई जहाज से यात्रा काफी सुलभ हो गया है.
रेलगाड़ी – आज दुनिया में रेलवे एक बहुत बड़ा यात्रा करने का साधन है जो विज्ञान के अध्ययन के कारण ही संभव हो पाया है.
सोशल साइट – वर्तमान समय में तकनीक इतना ज्यादा आगे बढ़ गया है कि अब घर बैठे लोग अपने मित्र संबंधी से वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर पा रहे हैं या सोशल मीडिया के द्वारा एक-दूसरे के साथ जुड़ करके अपना फोटो या मैसेज साझा कर रहे हैं यह भी एक विज्ञान का ही बहुत बड़ा देन है.
विज्ञान से नुकसान disadvantage of science
चाहे कोई भी चीज हो जितना ही ज्यादा उसका फायदा होता है उसका कुछ दुष्परिणाम भी होता है आइए Vigyan के कुछ नुकसान के बारे में नीचे जानते हैं.
विज्ञान का गलत उपयोग – विज्ञान एक शोध का माध्यम है जिसके द्वारा तरह-तरह के अध्ययन किया जाता है विज्ञान का उपयोग लोग गलत तरह के कामों के लिए भी कर रहे हैं जिससे आज दुनिया में कई तरह के हथियार बनाए जा रहे हैं जिससे पूरी दुनिया को खतरा है.
नशीले पदार्थ – विज्ञान के द्वारा तरह-तरह के अध्ययन करके कुछ ऐसे पदार्थ को भी तैयार किया जा रहा है जो मनुष्य के लिए बहुत ही हानिकारक है.
आम जनमानस में तनाव तकनीक के विकास के कारण आज सोशल मीडिया पर दुनिया के सभी लोग जुड़े हुए हैं जिसके द्वारा लोग गलत तरह के अफवाह सोशल मीडिया के माध्यम से फैला कर के समाज में मानव के प्रति भेदभाव एवं हिंसात्मक प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रहे हैं.
परिवारिक तनाव – सोशल मीडिया तथा टेक्नोलॉजी के ज्यादातर उपयोग के कारण लोग अब अपने परिवार के साथ भी बैठना उचित नहीं समझते क्योंकि सोशल मीडिया एवं अन्य गतिविधियों में अपना समय व्यतीत करने के कारण परिवार में भी सामंजस्य की कमी हो गया है.
ये भी पढ़े
- 12वीं के बाद साइंस स्टूडेंट क्या करें
- ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें
- पढ़ाई में मन कैसे लगाएं
- Safalta ka Tips:- सफल इंसान कैसे बने
- Benefits of Reading Newspaper in hindi न्यूज़ पेपर पढ़ने से लाभ क्या हैं
- IIT क्या होता हैं IIT का फुल फॉर्म क्या होता हैं
- पढ़ाई करने का सही तरीका
- ऑनलाइन शिक्षा का महत्व
- शिक्षा का महत्व पर निबंध 2022
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या हैं
सारांश
Vigyan एक ऐसी कला है एक ऐसा तकनीक है ऐसा अध्ययन करने की प्रक्रिया है जिसके द्वारा दुनिया के बारे में जानकारी प्राप्त किया जा सकता है.
इस पोस्ट में विज्ञान क्या है विज्ञान क्या होता है विज्ञान किसे कहते हैं Science kya hai, Science kya hota hai विज्ञान के प्रकार विज्ञान का महत्व विज्ञान के फायदे और विज्ञान के नुकसान विज्ञान का अर्थ के बारे में जानकारी दी गई है.
फिर भी विज्ञान क्या है से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई सवाल और सुझाव हो तो कृपया कमेंट करके जरूर पूछें तथा इस जानकारी को अपने दोस्त मित्रों के साथ सोशल मीडिया जैसे फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम टि्वटर साइट्स पर शेयर भी जरूर करें.
नमस्कार मैं रवि शंकर तिवारी ज्ञानीटेक रविजी ब्लॉग में आपका स्वागत करता हूँ। मैं एक एमबीए आईटी प्रोफेशनल एवं इस वेबसाईट का फाउंडर हूँ। मैं पिछले तीन सालों से डिजीटली कंप्यूटर ,टेक्नोलॉजी, इन्टरनेट ,ब्लॉगिेग एवं अन्य तकनीकी शिक्षा का प्रचार प्रसार अपने ब्लॉग और यूट्यूब चैनल Gyanitechraviji के माध्यम से कर रहा हूँँ।