यूट्यूब वीडियो का साइज कम कैसे करें

वीडियो का साइज कम कैसे करें? आज हर कोई शाॅर्ट रिल्‍स, वीडियो बनाना चाहता है। जिसके लिए जब भी रिकॉर्ड करते हैं। तब उसका साइज बहुत ही ज्यादा हो जाता है। जिसके कारण उसे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने में बहुत ही ज्यादा समस्या होता है। क्योंकि उसके लिए बहुत ही ज्यादा इंटरनेट की भी खपत होगी तथा उसमें समय भी अधिक लगेगा।

इसलिए हम आपको इस लेख में कितनी भी बड़ी वीडियो हो उसका साइज 90% तक कैसे कम कर सकते हैं, के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। जिसको आप बहुत ही जल्‍द कम कर सकते हैं।

इंटरनेट पर कई ऑनलाइन टूल के बारे में भी बताया जाता है। लेकिन वहां अपने बड़े-बड़े चलचित्र को जब अपलोड करेंगे, तो उसमें बहुत ज्यादा समय लगेगा। इंटरनेट की भी ज्यादा खपत होगी। इसीलिए कोई ऐसा टूल हमें जानना होगा। जिससे हम तुरंत बिना इंटरनेट की सहायता के बड़े एमबी वाले क्लिप को तुरंत कम कर सकें।

यूट्यूब वीडियो का साइज कम कैसे करें

यूट्यूब वीडियो का साइज कम करने के लिए सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर में एक सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा। जिसकी सहायता से अपने बड़े एमबी वाले चलचित्र को छोटा कर पाएंगे। जिसके लिए हम कुछ स्टेप्स बता रहे हैं। उसको नीचे फॉलो करना होगा।

Video Ka Size Kam Kaise Kare - वीडियो का साइज कम कैसे करें

सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें

हैंडब्रेक एक बहुत ही कमाल का सॉफ्टवेयर है। जिसको वीडियो साइज कम करने के लिए उपयोग करना है। उसके लिए सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर में इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना होगा।

  • जिसके लिए सबसे पहले आप किसी भी ब्राउज़र को ओपन करेंगे।
  • उसके बाद गूगल को ओपन करेंगे।
  • हैंडब्रेक टाइप करके सर्च पर क्लिक करेंगे
  • स्क्रीन पर आपको हैंडब्रेक सबसे ऊपर में वेबसाइट दिखाई देगा। उसको ओपन कर लेंगे।
  • जहां हैंडब्रेक डाउनलोड ऑप्शन दिखाई देगा। उसपर क्लिक करेंगे।
  • थोड़े देर में सॉफ्टवेयर डाउनलोड हो जाएगा।
  • अब उस सॉफ्टवेयर को सबसे पहले अपने पीसी में इंस्टॉल करना होगा।

वीडियो का साइज कम करें

  • हैंडब्रेक सॉफ्टवेयर को सबसे पहले ओपन करना है।
  • उसके बाद जी वीडियो साइज कम करना चाहते हैं, तो उसको हैंडब्रेक सॉफ्टवेयर में फाइल में जाकर ओपन कर लेंगे।
  • उसके बाद स्क्रीन पर कई ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • जिसमें सबसे पहले प्रीसेट ऑप्शन पर जाना है।
  • जहां जनरल के अंदर Very fast 1080p 30 ऑप्शन चयन करेंगे।
  • इसके बाद browse ऑप्शन पर जाएंगे।
  • यहां हमें अपने वीडियो का लोकेशन चूज करना है। जहां जो चलचित्र हमारा साइज कम होकर सेव होगा। उसी का लोकेशन चयन करेंगे।
  • ऊपर में start encode पर क्लिक करेंगे।
  • थोड़े ही देर में आपके वीडियो का साइज कम हो कर सेव किए हुए लोकेशन पर दिखाई देगा।
  • वहां जाकर उसका साइज आप चेक कर पाएंगे।
  • इससे 80 पर्सेंटेज वीडियो को छोटा एमबी में कन्वर्ट कर सकेंगे।

यूट्यूब वीडियो का साइज कम करें

जिस चलचित्र को आप यूट्यूब पर डालने वाले हैं। उसका यदि आप एमबी कम करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको नीचे बताए गए ऑप्शन को फॉलो करना होगा।

  • हैंडब्रेक सॉफ्टवेयर को ओपन करें।
  • अपने वीडियो को यहां फाइल के माध्यम से हैंड ब्रेक में ओपन करें।
  • उसके बाद प्रीसेट ऑप्शन पर जाएं।
  • उसके अंदर HQ 1080p 30 surround चयन करें।
  • Browse option पर क्लिक करें।
  • अपने फाइल का लोकेशन सिलेक्ट करके नाम देना है।
  • अब Start Encode को प्रेस करें।
  • थोड़े ही समय में वीडियो साइज कम होकर सेव हो जाएगा।

वीडियो का साइज GB से MB में कैसे करें

यह ऑप्शन आपको कस्टमाइज तरीके से वीडियोक्लिप का साइज कम करने का अवसर देता है। जिससे आप जितना चाहते हैं। उतना साइज बिना क्वालिटी लॉस के कम कर पाएंगे। जिसमें वीडियो क्वालिटी पूरी तरह से बना रहेगा। लेकिन उसको अधिक से अधिक छोटा कर सकते हैं। जिसके लिए नीचे कुछ स्टेप्स फॉलो करना है।

  • हैंडब्रेक सॉफ्टवेयर ओपन करे
  • जिस वीडियो का साइज कम करना है, उसे ओपन करें।
  • Preset ऑप्शन पर जाएं।
  • जनरल पर क्लिक करें।
  • Very fast 1080p 30 को प्रेस करें।
  • डैसबोर्ड पर आपको वीडियो का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • उसपर क्लिक करें।
  • कई ऑप्शन होंगे।
  • इसमें framerate FPS में Same as source का चयन करें।
  • Quality वाले ऑप्शन पर जाएं। जहां माउस पड़कर क्वालिटी 28 Optimise video के अंदर Encoder Profile में High का चुनाव करें।
  • Browse में जाकर जहां हम फाइल सेव करना चाहते हैं। उसका नाम देकर लोकेशन चूज करेंगे।
  • Start Encoder पर क्लिक करेंगे।
  • थोड़ी देर बाद आपका वीडियो सेव हो जाएगा।
  • अब वहां जाकर उसका क्वालिटी और साइज दोनों देख पाएंगे।

सारांश

वीडियो का साइज फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब के लिए काम कैसे करें। या किसी भी क्लिप का जीबी का साइज रिड्यूस कैसे करें, के बारे में इस लेख में जानकारी दी गई है। आशा करते हैं कि यह इनफॉर्मेशन आपके लिए बहुत ही ज्यादा हेल्पफुल होगा। जिससे आप अपने क्लिप को आसानी से रिड्यूस कर पाएंगे।

सवाल जवाब

Q1. वीडियो कंप्रेस कैसे करें

Ans. हैंडब्रेक सॉफ्टवेयर से कम से कम क्लिप को कंप्रेस करें।

Q2. वीडियो का साइज छोटा कैसे करें

Ans. सबसे पहले हैंडब्रेक अपने लैपटॉप में इंस्टॉल करें। उसके बाद इसमें अपने क्लिप को डाल करके छोटा कर पाएंगे।

Leave a Comment