इलेक्‍ट्रिसिटी क्या है उपयोग, फायदे एवं नुकसान

Electricity Kya Hai? आज के युग में इलेक्ट्रिसिटी यानी कि विद्युत सबसे ज्यादा उपयोगी चीज है। बिना विद्युत के हर मनुष्य का जीवन अंधकारमय हो जाएगा।

वर्तमान समय में लोग जितने भी डिजिटल उपकरणों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करते हैं, उसका उपयोग बिना बिजली के नहीं हो सकता है। इलेक्ट्रिसिटी एक ऐसा ऊर्जा होता है, जोकि पावर, हीट आदि को जनरेट करने के लिए उपयोग किया जाता है।

जिसका अविष्कार कई सालों पहले कई वैज्ञानिकों के द्वारा किया गया। जो कि आज के समय में लोगों के जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग बन गया है। वैसे आज के समय में हर कार्य डिजिटली किया जा रहा है। जैसे कि कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल आदि से हर तरह का कार्य कर सकते हैं। लेकिन यह सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग करने के लिए सबसे पहले इलेक्ट्रिसिटी की आवश्यकता है।

बिना इलेक्ट्रिसिटी के कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज नहीं हो सकते हैं और वह अपना कार्य नहीं कर सकते हैं। वैसे आज के समय में विद्युत से लोगों को बहुत सारे फायदे हैं, लेकिन साथ ही इससे बहुत सारे नुकसान भी है। बिजली का के उपयोग के बिना लोगों के जीवन में किसी भी तरह का कार्य नहीं हो सकता है, आइए नीचे इसके बारे में इस लेख में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे.

इलेक्ट्रिसिटी क्या है

यह एक ऐसा एनर्जी या ऊर्जा होता है, जिसको कई रूपों में बदल सकते हैं जैसे की गर्म, ठंडा, प्रकाश, प्रेशर आदि। विद्युत एक तरह का उर्जा है जिसका उपयोग लाइट जलाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को चार्ज करने के लिए, मोटर चलाने के लिए या कई अनेक तरह के कार्य है जिसके लिए इसका उपयोग किया जाता है।

इससे किसी भी मशीन को चलाने के लिए पावर जेनरेट किया जाता है। इलेक्ट्रिसिटी को सिर्फ महसूस किया जा सकता है। न ही इसे छू सकते हैं और न ही इसे देख सकते हैं। यह एक भौतिक प्रक्रिया होता है, जिसमें बहाव के घटना या विद्युत आवेश होता है।

Electricity Kya Hai

बिजली को हवा, पानी आदि से उत्पन्न किया जाता है और उसे मनुष्य के उपयोग के लिए एल्युमिनियम के तारों के माध्यम से चारों तरफ सप्लाई किया जाता है। बिजली पावर होता है जिसके द्वारा कई इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों को चार्ज करने या उसका यूज़ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इलेक्ट्रिसिटी दो तरह की होती है जैसे कि स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी और करंट इलेक्ट्रिसिटी।

बिजली का अविष्कार किसने किया

जिस इलेक्ट्रिसिटी के द्वारा हम लोग किसी भी तरह का कार्य आसानी से कर सकते हैं। यहां तक की चांद पर या दूसरे ग्रहों पर पहुंचने के लिए जो स्पेस शटल का उपयोग किया जाता है, उसका भी संचालन बिना विद्युत का नहीं किया जा सकता है। उस विद्युत का अविष्कार आज से लगभग 600 वर्ष ईशा पूर्व में किया गया था।

बिजली को उत्पन्न करने के लिए कई वैज्ञानिकों ने प्रयास किया। लेकिन बिजली के अविष्कारक के रूप में थेल्स जैसे दार्शनिक और भौतिक विज्ञानी का नाम लिया जाता है। यह यूनान के रहने वाले थे। इन्होंने ही सबसे पहले बिजली का खोज किया था।

इन्होंने चीड़ के पेड़ से जो गोंद बनाया जाता है, उसका इस्तेमाल करके बिजली का अविष्कार किया था। इसके बाद कई वैज्ञानिकों ने अलग-अलग परीक्षण के द्वारा बिजली को और भी ज्यादा पावर के द्वारा उत्पन्न करने लग गए।

संयुक्त राज्य अमेरिका के बेंजामिन फ्रैंकलीन ने आकाश में चमकने वाली बिजली को बिजली का दूसरा रूप माना। इसके साथ ही और भी कई वैज्ञानिकों ने कई अलग-अलग परीक्षणों के द्वारा बिजली का अविष्कार किया। जैसे कि कोई पानी से या कोई हवा के द्वारा उत्‍पन्‍न करने की कोशिश किये।

बिजली का उपयोग

आज के समय में अगर किसी एक बच्चे से भी बिजली का उपयोग पूछा जाए तो वह आसानी से बता सकता है। क्योंकि बिजली एक ऐसा जरूरत मनुष्य के लिए बन गया है, जिसके द्वारा हर रोज के किसी भी तरह का कार्य पूर्ण नहीं हो सकता है। बिजली का उपयोग घर से लेकर प्राइवेट गवर्नमेंट कंपनियों में रोड पर या हर जगह पर है।

इसी के उपयोग के द्वारा जो काम करने के लिए लोग कितनी देर शरीर से मेहनत करते रहते थे, वहीं काम किसी भी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस के द्वारा कुछ ही समय में बिना किसी मेहनत के आसानी से कर पाते हैं। घर में भी छोटे से छोटे और बड़े से बड़े कई ऐसे उपकरण है, जो कि बिजली के द्वारा ही चलाया जा सकता है।

आज के समय में डिजिटल कामों के लिए जो कंप्यूटर लैपटॉप आदि का इस्तेमाल किया जाता है वह भी बिना बिजली के नहीं चल सकता है। घर में पहले लोग प्रकाश करने के लिए मिट्टी के तेल या सरसों के तेल के द्वारा दिया जलाया करते थे।

लेकिन आज के समय में बिजली के द्वारा हर घर में बल्ब से बहुत ही ज्यादा प्रकाश होता है। जिसके माध्यम से लोग अपने किसी भी कार्य को आसानी से कर पाते हैं। वैसे बिजली का उपयोग हजारों है।

इलेक्ट्रिसिटी का फायदा

हर दिन मनुष्य अपने हर तरह के कार्यों को करने के लिए इलेक्ट्रिसिटी का ही उपयोग करते हैं। इसका उपयोग हर रोज दैनिक जीवन में दैनिक कार्यों को करने के लिए बहुत ही ज्यादा है। इसके कई सारे फायदे हैं।

  • हर घर में इलेक्ट्रिसिटी के द्वारा रोशनी होता है। पहले पढ़ाई करने के लिए लैंप, दीया, लालटेन आदि जलाया जाता था। जिसमें आसानी से कोई भी चीज दिखाई नहीं देता था। लेकिन आज के समय में इलेक्ट्रिसिटी के द्वारा कई तरह के बल्ब आ गए हैं, जो कि इलेक्ट्रिसिटी का कम उपयोग करके ही बेहतर रोशनी प्राप्त कर सकते हैं।
  • गर्मी के दिनों में गर्मी से निजात पाने के लिए बिजली के द्वारा ही पंखा, एसी, कूलर आदि चला सकते हैं। जो कि हर व्यक्ति के लिए बहुत ही आरामदायक हो जाता है।
  • दुनिया में किसी भी तरह की समाचार को प्राप्त करने के लिए घर बैठे हर तरह के डिजिटली कार्यों को करने के लिए कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल आदि का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इन सभी उपकरणों को इस्तेमाल करने के लिए बिजली का होना आवश्यक है।
  • कहीं भी दुर्घटना होता है या किसी भी तरह का कोई भी अप्रत्याशित घटना होती है, तो सीसीटीवी के माध्यम से बहुत ही जल्द उस घटना के बारे में जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। लेकिन सीसीटीवी को चलाने के लिए इलेक्ट्रिसिटी का ही उपयोग किया जाता है।
  • कहीं भी सड़क पर रात की किसी भी समय आसानी से चल सकते हैं। क्योंकि बिजली के द्वारा ही हर सड़क, चौराहे, गांव के हर गलियों में रोशनी होता है।
  • बिजली के प्रयोग से घर में कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कर पाते हैं। जिससे घर की गृहिणी भी अपने हर कार्यों को कम समय में और आसानी से कर पाती है। जैसे की मिक्सी, फ्रिज आदि।
  • वैसे बिजली के फायदे अनेक है जिसको बताने से खत्म नहीं हो सकता है।
  • पहले लोग खेत में सिंचाई करने के लिए डीजल का उपयोग करके मशीन चलाते थे। जिसमें बहुत ही ज्यादा लोगों का पैसा लग जाता था। लेकिन आज के समय में बिजली के माध्यम से मोटर चला कर कम समय में और कम खर्चे में ही खेत में आसानी से सिंचाई कर पाते हैं।
  • देश-दुनिया की खबरों को अपने घर बैठे आसानी से टीवी पर देख पाते हैं जो कि इलेक्ट्रिसिटी के द्वारा ही चलाया जा सकता है।

इलेक्ट्रिसिटी का नुकसान

वैसे किसी भी चीज का जितना ज्यादा फायदा होता है जितना ज्यादा उपयोग होता है उससे कुछ न कुछ नुकसान भी जरूर होता है।बिजली जितना ही फायदेमंद है उतना ही मनुष्य के लिए या किसी के लिए नुकसानदायक भी होता है। क्योंकि आज के समय में लोग हर तरह के कार्यों के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों का उपयोग करते हैं।

लेकिन अगर इन डिवाइसों का सही तरह से उपयोग न किया जाए, थोड़ा भी उस में लापरवाही होगा तो लोगों के लिए खतरा भी हो सकता है। कई जगहों पर बिजली के तार आपस में टकराने की वजह से आग लगने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

जिससे लोगों की लाखों की संपत्तियों का नुकसान हो जाता है। अगर बिजली से थोड़ा भी लापरवाही किया जाए तो उससे जाने का भी खतरा होता है। अगर कोई व्यक्ति गलती से भी बिजली का तार छू देते हैं, तो झटके से जान भी जा सकता है।

अगर बिजली नहीं हाेगा तो हर किसी का दैनिक कार्य या हर तरह के कार्य बंद हो जाएंगें। जिससे लोगाें का बहुत नुकसान हो सकता हैं। आजकल बड़ें बड़ें बिल्डिंग पर जल्दी जाने के लिए लिफ्ट का उपयोग करते हैं, जो कि बिजली के द्वारा चलता हैं।

अगर कभी बिजली चली जाए या कोई लिफ्ट में दिक्‍कत हो जाए तो बिच में ही फंस जाते हैं।इसलिए बिजली का उपयोग करने के लिए बहुत ही ज्यादा सावधानी बरतना पड़ता है। क्योंकि बिजली के उपयोग के बिना आज के समय में लोगों का किसी भी तरह का कार्य करना असंभव है।

सारांश

बिजली हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हर दिन के दैनिक कार्यों से लेकर कई तरह के मुख्‍य कार्यों को भी करने के लिए इलेक्ट्रिसिटी का उपयोग किया जाता है। देश का विकास होने में लोगों को डिजिटल युग में अपने हर कार्यों को आसानी से ऑनलाइन करने के लिए बिजली का महत्वपूर्ण स्थान है।

इस लेख में इलेक्ट्रिसिटी क्या है, उसके फायदे उपयोग और नुकसान क्या है के बारे में जानकारी दिया गया है। लेकिन अगर किसी भी तरह का सवाल या सुझाव इस लेख के संबंधित आपके मन में है तो कृपया कमेंट करके बता सकते हैं।

Leave a Comment