न्यूज़पेपर थीम रिव्‍यू फायदे व नुकसान

Newspaper theme in Hindi? न्यूजपेपर थीम के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख में न्यूज़पेपर थीम के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। जिसमें इस थीम के जो महत्वपूर्ण पॉइंट्स तथा इस थीम के जो कुछ डिसएडवांटेज है, उसके बारे में भी जानकारी दी गई है।

क्योंकि ब्लॉगिंग के क्षेत्र में जो नए ब्लॉगर्स आ रहे हैं, उनको थीम का चयन करने में बहुत ही समस्या हो रहा है। वैसे लोग जो अभी-अभी ब्लॉगिंग शुरू किए हैं और थीम को लेकर परेशान हैं. 

न्यूजपेपर थीम के बारे में जानना चाहते हैं कि इस थीम को हम अपने ब्लॉगिंग कैरियर की शुरुआत के लिए उपयोग करें या नहीं करें। क्योंकि न्यूज़पेपर एक हेवी थीम है। जिसका उपयोग करना एक नए ब्लॉगर के लिए आसान नहीं है।

न्यूज़पेपर थीम का उपयोग वैसे ब्लॉग वेबसाइट के लिए किया जा सकता है जिस पर बहुत ही हेवी कंफीग्रेशन की आवश्यकता है, होम पेज पर बहुत सारे कांटेंट को जगह देना है उसके लिए न्यूज़पेपर थीम उपयुक्त है.

Newspaper theme in Hindi न्यूज़पेपर थीम इन हिंदी

न्यूज़पेपर एक ऐडसेंस ऑप्टिमाइज थीम है। जोकि Tagdiv के द्वारा बनाया गया है इस न्यूज़पेपर थीम को आप थीमफॉरेस्ट वेबसाइट से खरीद सकते हैं। न्यूजपेपर थीम एक मैगजीन न्यूज़ वेबसाइट के लिए बहुत ही बेहतर है. 

लेकिन वैसे लोग जो अभी ब्लॉगिंग का शुरुआत किए हैं या कुछ दिनों से ब्लॉगिंग कर रहे हैं उनके लिए न्यूज़पेपर थीम शुरुआत के दिनों में सही नहीं है।

न्यूजपेपर थीम ऐडसेंस ऑप्टिमाइज थीम है। यदि आप ऐडसेंस के थ्रू ज्यादा क्लिक पाना चाहते हैं, तो इस थीम का उपयोग कर सकते हैं। यदि आप एक ब्लॉग वेबसाइट का बेहतर स्पीड ऑप्टिमाइजेशन चाहते हैं, 

Newspaper theme in Hindi

तो फिर उसके लिए आप जनरेटरप्रेस का उपयोग कर सकते हैं। क्योंकि जेनरेटप्रेस थीम सबसे बेहतर स्पीड ऑप्टिमाइजेशन SCO-Friendly थीम है।

एक ब्लॉगर के लिए Generatepress theme SEO ऑप्टिमाइज्ड के साथ-साथ फास्ट स्पीड के साथ ओपन होने वाला एक बहुत ही बेहतरीन थीम है।

न्यूजपेपर थीम क्यों उपयोग करें

न्यूजपेपर थीम का उपयोग उनके लिए आवश्यक है, जो एक न्यूज़ वेबसाइट, मैगजीन वेबसाइट बनाना चाहते हैं। न्यूज़ वेबसाइट या मैगजीन वेबसाइट के होम पेज पर बहुत सारे कांटेंट को दिखाया जाता है। 

उसके लिए अलग-अलग तरह के डिजाइन फ्रेम की आवश्यकता होता है। जिसके लिए न्यूज़पेपर थीम एक बहुत ही बेहतरीन थीम है।

क्योंकि न्यूज़पेपर थीम में आप अपने हिसाब से पेज को डिजाइन कर सकते हैं। होम पेज पर अधिक से अधिक चीजों को आप व्यवस्थित ढंग से दिखा सकते हैं। न्यूजपेपर थीम न्यूज़ बेबसाइट एवं मैगजीन वेबसाइट के लिए ज्यादातर उपयोग किया जाने वाला सबसे बेहतर थीम है।

न्यूज़पेपर थीम का उपयोग किसे नहीं करना चाहिए

वैसे ब्लॉगर या ब्लॉग वेबसाइट जिसके पास बेहतर टेक्निकल नॉलेज नहीं है। उनके लिए न्यूज़पेपर थीम का उपयोग करना सही नहीं है। क्योंकि न्यूज़पेपर थीम एक ऐसा थीम है जिसका Speed ऑप्टिमाइजेशन करना थोड़ा कठिन है 

इसलिए इस थीम का उपयोग करने से पहले यह डिसाइड कर लें कि आप इसको अच्छे से स्पीड ऑप्टिमाइज कर सकते हैं। क्योंकि यह एक हेवी थीम है। जिसमें heavy coding किया गया है जिसके कारण यह थीम बहुत फास्ट लोड नहीं होता है। जिसके कारण आपके वेबसाइट का स्पीड slow हो सकता है।

इसलिए यदि आपको कोडिंग आती है और आप अपने वेबसाइट में बेहतर तरीके से इसको ऑप्टिमाइज कर सकते हैं, तभी इस थीम का उपयोग करें, नहीं तो आपके वेबसाइट के स्पीड के कारण रैंकिंग डाउन हो सकता है।

न्यूजपेपर थीम के फायदे

इस थीम के द्वारा आप अपने हिसाब से मनपसंद का होम पेज डिजाइन कर सकते हैं। इसके लिए tagdiv ने बेहतरीन फीचर्स दिया है। जिसको आसानी से आप ड्रैग एंड ड्रॉप करके एक बेहतर होम पेज डिजाइन कर सकते हैं। 

न्यूज़पेपर थीम में आप अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी पोस्ट में ऐड सेटअप कर सकते हैं। न्यूजपेपर थीम एक बेहतरीन लुक भी प्रदान करता है। वेबसाइट में ऐडसेंस का उपयोग करते हैं तो न्‍यूजपेपर एक ऐडसेंस फ्रेंडली थीम है। जिसका उपयोग बेहतर क्लि के लिए कर सकते हैं।

न्यूजपेपर थीम सपोर्ट

न्यूज़पेपर थीम हेवी कोडिंग के द्वारा डिजाइन एंड डेवलप किया गया है, Tagdiv के द्वारा सपोर्ट फॉर्म भी बनाया गया है। लेकिन न्यूज़पेपर थीम सपोर्ट फॉर्म के द्वारा आपको समय से किसी भी तरह की समस्या का समाधान नहीं दिया जाता है। 

इसलिए यदि आप न्यूज़पेपर थीम का उपयोग करते हैं उसमें किसी प्रकार का टेक्निकल फॉल्ट या किसी प्रकार की समस्या होती है, तो आपको उसका तुरंत समाधान नहीं मिल पाता है। क्योंकि Tagdiv टीम के द्वारा उसका रिप्लाई समय से नहीं दिया जाता है।

न्यूज़पेपर थीम के नुकसान

न्यूज़पेपर थीम एक हेवी थीम है, जिसका उपयोग करने के लिए कुछ टेक्निकल जानकारी होना जरूरी है। तभी आप इसको आसानी से डिजाइन कर सकते हैं।

यह स्पीड ऑप्टिमाइज थीम नहीं है। यदि आप इस थीम का उपयोग करते हैं और आपको कोडिंग की जानकारी नहीं है, तो आपके वेबसाइट का स्पीड डाउन हो सकता है।

न्यूजपेपर थीम के सपोर्टिंग सुविधा भी बेहतर नहीं है।

न्यूज़पेपर टीम में कई सारे प्लगिंस आते हैं जिसके कारण वेबसाइट का स्पीड डाउन हो सकता है।

यह लाइटवेट थीम नहीं है।

एक नए ब्लॉगर को इस थीम का उपयोग करने से पहले इस थीम के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए, तभी इसका उपयोग करना चाहिए। क्योंकि इसको आसानी से ऑप्टिमाइज करना सबके लिए आसान नहीं है।

न्यूजपेपर थीम एक नजर में

यह थीम तो बहुत ही सुपर लुक प्रदान करता है तथा यह एक ऐडसेंस ऑप्टिमाइज सबसे बेहतर थीम है। लेकिन यह fully speed ऑप्टिमाइज्ड थीम नहीं है इसलिए इस थीम का उपयोग न्यूज़पेपर वेबसाइट मैगजीन वेबसाइट के लिए ही करना चाहिए।

यदि न्यूज़पेपर थीम का उपयोग करने वाले हैं, तो सबसे पहले इसको किस तरह से एडिट करते हैं उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें, क्योंकि एक बार न्यूज़पेपर थीम खरीद लेने के बाद इसका रिफंड नहीं ले सकते हैं।

न्यूजपेपर थीम का सपोर्टिंग सिस्टम भी उतना ज्यादा हेल्पफुल नहीं है।

सारांश

Newspaper theme in Hindi न्यूज़पेपर थीम के बारे में इस लेख में जानकारी दी गई है जिसमें न्यूज़पेपर थीम का उपयोग तथा इसके लाभ तथा इसके नुकसान के बारे में जानकारी दी गए हैं। फिर भी यदि न्यूज़पेपर थीम से संबंधित या इस लेख से संबंधित कोई सवाल या सुझाव है तो कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर पूछें।

Leave a Comment