MS Word vs Google Docs? एम एस वर्ड और गूगल डॉक्स में क्या अंतर है? एम एस वर्ड और गूगल डॉक्स दोनों में काफी समानता है। लेकिन दोनों में काम करने का तौर तरीका थोड़ा अलग है। क्योंकि एमएस वर्ड पर काम करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं है।
जबकि गूगल डॉक्स पर काम करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता है। गूगल डॉक्स में जो भी हम काम करते हैं, वह स्वयं ऑटोमेटिक सेव होते रहता है। जिसको अलग से सेव करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन जब हम एमएस वर्ड में काम करते हैं, तब डाटा को सेव करना पड़ता है।
वैसे सामान्य तौर पर एमएस वर्ड और गूगल डॉक्स में कई अंतर है। जिसके बारे में हम लोग नीचे जानकारी विस्तार से प्राप्त करेंगे। जहां तक दोनों के फीचर्स की बात की जाए तो दोनों का फीचर्स लगभग एक ही जैसा है। लेकिन फिर भी दोनों में कुछ महत्वपूर्ण अंतर भी है जिसको जरूर जानना चाहिए।
एम एस वर्ड और गूगल डॉक्स में अंतर
एमएस वर्ड एक डॉक्यूमेंटेशन सॉफ्टवेयर है। जिसको माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा बनाया गया है। एमएस वर्ड माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का एक प्रोग्राम है। जिसमें एप्लीकेशन, लेटर, डॉक्यूमेंट, इनवेलप, आईडेंटिटी कार्ड इत्यादि बनाया जाता है। एमएस वर्ड एक ऐसा प्रोग्राम है, जिसमें टेक्स्ट को आसानी से लिखा जा सकता है तथा इस पर किसी भी प्रकार के टैक्स डॉक्यूमेंट को तैयार किया जा सकता है।
गूगल डॉक्स गूगल के द्वारा बनाया गया एक प्रोग्राम है। गूगल के द्वारा ऑनलाइन एमएस वर्ड की तरह ही एप्लीकेशन डॉक्यूमेंटेशन बनाने के लिए गूगल डॉक्स को बनाया गया हैं। गूगल डॉक्स में सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसको आप कहीं से भी ऑनलाइन उपयोग कर सकते हैं। इसमें काम करना आसान है।

एक साथ इसमें एक ही डॉक्यूमेंट पर कई आदमी काम कर सकते है। क्योंकि गूगल डॉक्स पूरी तरह से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। जिस पर कोई भी व्यक्ति इंटरनेट के माध्यम से एक साथ एक ही डॉक्यूमेंट पर काम कर सकता है।
जबकि एमएस वर्ड में ऐसा फैसिलिटीज उपलब्ध नहीं है। एमएस वर्ड फाइल पर काम करने के लिए किसी एक ही कंप्यूटर पर काम करना पड़ेगा। एमएस वर्ड में एक साथ एक ही डॉक्यूमेंट पर एक से अधिक आदमी काम नहीं कर सकता है। क्योंकि एमएस वर्ड ऑनलाइन एक साथ उपयोग नहीं किया जा सकता है।
गूगल डॉक एक ऑनलाइन प्रोग्राम है। जिसमें डॉक्यूमेंट, एप्लीकेशन, लेटर, आईडेंटिटी कार्ड, इनवेलप, लेबल्स इत्यादि बनाया जा सकता है। गूगल के द्वारा माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के तर्ज पर गूगल डॉक्स बनाया गया हैं। इसके अलावा भी गूगल के द्वारा एक्सेल की तरह प्रोग्राम बनाया गया हैं। जिस पर एक्सेल से संबंधित कामों को कर सकते हैं।
एमएस वर्ड और गूगल डॉक्स के बीच अंतर
- एमएस वर्ड एक ऑफलाइन प्रोग्राम है।
- गूगल डॉक्स एक ऑनलाइन प्रोग्राम है।
- एमएस वर्ड में डाटा को हमें स्वयं सेव करना पड़ता है।
- गूगल डॉक्स में डाटा अपने आप सेव हो जाता है।
- गूगल डॉक्स डाटा लॉस होने से बचने के लिए एक बेहतर प्रोग्राम है।
- जबकि माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में हम यदि डाटा को समय-समय से शेयर नहीं करते हैं, तो अचानक से कंप्यूटर बंद होने पर डाटा लॉस हो सकता है।
- गूगल डॉक्स में एक साथ कई आदमी एक ही फाइल पर काम कर सकते है।
- एमएस वर्ड पर ऑनलाइन फैसिलिटी नहीं होने के कारण एक बार किसी एक डाटा पर एक ही व्यक्ति काम कर सकते है।
- गूगल डॉक्स एक ऑनलाइन फ्री डॉक्यूमेंटेशन प्रोग्राम है।
- एमएस वर्ड भी एक ऑफलाइन डॉक्यूमेंटेशन प्रोग्राम है।
- एम एस वर्ड केा मेनू बार और Sub मेनू बार का उपयोग आसानी से किया जा सकता है।
- जबकि गूगल डॉक्स के भी मेनू बार और सब मेनू बार को आसानी से उपयोग किया जा सकता है। लेकिन थोड़ा बहुत इसमें बदलाव होने के कारण एक बार आपको इसके बारे में भी थोड़ा जानकारी प्राप्त करना पड़ेगा।
एम एस वर्ड और गूगल डॉक्स किसे उपयोग करना चाहिए
सामान्य तौर पर एक ऑफलाइन यूजर के लिए एमएस वर्ड बेहतर है। जो लोग इंटरनेट का उपयोग नहीं करना चाहते हैं उनके लिए एमएस वर्ड सबसे बेस्ट है। जबकि जो लोग अपने कंप्यूटर में इंटरनेट का उपयोग करते हैं उनके लिए गूगल डॉक्स बेहतर है।
क्योंकि गूगल डॉक्स में कई ऑनलाइन फैसिलिटी उपलब्ध है। जिससे आसानी से वह इस पर काम कर सकते हैं। वैसे एमएस वर्ड और गूगल डॉक्स दोनों अपने आप में बेस्ट है और इन दोनों का उपयोग अपने-अपने जरूरत के हिसाब से किया जा सकता है।
- एमएस वर्ड और एमएस पावर प्वाइंट में अंतर
- Wordpad क्या हैं वर्डपैड उपयोग, विशेषता व फीचर्स
- JPG से PDF कनवर्ट करने के लिए 6 नि:शुल्क तरीके
- एमएस वर्ड में कंपेयर ऑप्शन का उपयोग
सारांश
गूगल डॉक्स और एम एस वर्ड के बीच क्या अंतर है के बारे में इस लेख में जानकारी दी गई है। फिर भी यदि इस लेख से संबंधित कोई सवाल है सुझाव है तो आप कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें। एमएस वर्ड के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप एमएस वर्ड केटेगरी के हर एक पोस्ट को पढ़कर एमएस वर्ड को पूरी तरह से सीख सकते हैं.

मेरा नाम रवि शंकर तिवारी हैं मैं ज्ञानीटेक रविजी ब्लॉग वेबसाईट का Founder & Author हूँ। मैं एक Professional blogger भी हूँ। कंप्यूटर ,टेक्नोलॉजी, इन्टरनेट ,ब्लॉगिेग, SEO, एमएस Word, MS Excel, Make Money एवं अन्य तकनीकी जानकारी के बारे में विशेष रूचि रखता हूँ । इस विषय से जुड़े किसी प्रकार का सवाल हो तो कृपया जरूर पूछे।
यह पोस्ट “एम एस वर्ड और गूगल डॉक्स में अंतर” के बारे में हिंदी में संक्षेप में जानकारी प्रदान करती है। यह पोस्ट हमें बताती है कि एम एस वर्ड और गूगल डॉक्स दो अलग-अलग वॉर्ड प्रोसेसिंग टूल हैं और उनमें कुछ महत्वपूर्ण अंतर होते हैं। यह पोस्ट उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो दोनों टूल के बारे में अवगत होना चाहते हैं और इन दोनों के विशेषताओं और फायदों को समझना चाहते हैं। यह पोस्ट व्यावसायिक और शैक्षिक मायनों में दोनों टूल के उपयोग की तुलना करती है और उपयोगकर्ताओं को सही चुनाव करने में मदद करती है।