Google Se Free Keyword Research Kaise Kare. कीवर्ड रिसर्च गूगल से कैसे करें। यदि आप एक ब्लॉगर हैं या फिर आप किसी भी प्रकार के बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए पेड प्रमोशन करना चाहते हैं, तो उसके लिए कीवर्ड का महत्व बहुत ही ज्यादा है। इसलिए अगर आप गूगल से फ्री में कीवर्ड रिसर्च करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस लेख में आपको गूगल से फ्री में कीवर्ड रिसर्च कैसे करते हैं के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है।
एक ब्लॉगर के लिए कीवर्ड सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि उसी कीवर्ड से आप अपने ब्लॉग पोस्ट को गूगल में रैंक कराते हैं तथा उस पर ट्रैफिक भी प्राप्त करते हैं।
इसलिए यदि आप गूगल से फ्री में कीवर्ड रिसर्च कैसे करते हैं, सीखना चाहते हैं तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें।
बिना पैसा खर्च किए आप गूगल से फ्री में कीवर्ड रिसर्च कर सकते हैं। जिसके लिए बस कुछ प्रक्रिया को सीखना है और उसके बाद आसानी से गूगल से फ्री में कीवर्ड रिसर्च कर सकते हैं।
कीवर्ड क्या है
कीवर्ड एक प्रकार का शब्द होता है। जिस पर आप अपना ब्लॉग पोस्ट लिखते हैं। या कीवर्ड से अपने बिजनेस व्यापार को टारगेट करके उस पर काम करना शुरू करते हैं।
चाहे गूगल पर पोस्ट लिख करके पब्लिश करना हो। या गूगल पर आपको पेड प्रमोशन करना हो दोनों ही कामों के लिए कीवर्ड का चयन बेहतर तरीकों से करना जरूरी है।
Google Se Free Keyword Research Kaise Kare
गूगल से फ्री में कीवर्ड रिसर्च करने के लिए दो प्रमुख तरीका है। जिससे गूगल से फ्री में कीवर्ड रिसर्च कर सकते हैं।
सबसे पहला तरीका है कि गूगल में किसी भी कीवर्ड को लिख कर के वहां से सर्च कर सकते हैं और पता कर सकते हैं कि उस पर कितना सर्च है।
जिसके लिए नीचे कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है
- सबसे पहले गूगल से फ्री में किसी भी कीवर्ड के बारे में जानने के लिए एक Keyword Surfer एक्सटेंशन को डाउनलोड करके एक इंस्टॉल करना है।
- कीवर्ड सर्फर को गूगल में सर्च करके उसे डाउनलोड करें और इंस्टॉल करके एक्टिवेट कर दें।
- कीवर्ड सर्फर 1 एक्सटेंशन टूल है। जिससे आपको गूगल में किसी भी कीवर्ड के बारे में सर्च वॉल्यूम और सीपीसी के बारे में पता चलता है।
- अब गूगल से किसी कीवर्ड के बारे में स्वयं पता करना चाहते हैं तो उसके लिए एक्सटेंशन को ऑन करें।
- कीवर्ड को गूगल में डालें।
- इंटर प्रेस करें।
- अब आपको गूगल सर्च में उस कीवर्ड पर कितना सर्च वॉल्यूम है उसके बारे में जानकारी मिल जाएगा।
गूगल कीवर्ड प्लानर से फ्री में कीवर्ड रिसर्च करें
गूगल कीवर्ड प्लानर टूल से एग्जैक्ट किसी भी कीवर्ड का सर्च वॉल्यूम और सीपीसी पता कर सकते हैं। साथ ही साथ कीवर्ड पर कितना डिफिकल्टी है उसको भी पता कर सकते हैं।
गूगल कीवर्ड प्लानर टूल का उपयोग करने के लिए सबसे पहले गूगल एडवर्ड पर अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा। उसको एक्टिवेट करने के बाद ही गूगल कीवर्ड प्लानर का उपयोग कर पाएंगे।
गूगल एडवर्ड का गूगल कीवर्ड प्लानर टूल है। जिसका उपयोग यदि आप गूगल पर ऐड चलाना चाहते हैं, तो उसके लिए गूगल ने अपना गूगल कीवर्ड प्लानर टूल बनाया है। जिसका आप उपयोग करके वहां पर किसी भी कीवर्ड के बारे में डिफिकल्टी सर्च बैल्यूम पता कर सकते हैं।
लेकिन यदि आप एक ब्लॉगर है, तो भी आप गूगल कीवर्ड प्लानर टूल का उपयोग कर सकते हैं। बस आपको गूगल एडवर्ड पर अपना अकाउंट क्रिएट करके सेट अप करना है। उसके बाद आप गूगल कीवर्ड प्लानर टूल में जाकर के अनलिमिटेड कीवर्ड को फ्री में रिसर्च कर सकते हैं।
जो भी पेड टूल हम लोग इस्तेमाल करते हैं। उसमें आपको सीपीसी का एग्जेक्ट आईडिया नहीं मिल पाता है। लेकिन जब आप गूगल कीवर्ड प्लानर में जाकर के किसी भी कीवर्ड पर कितना सीपीसी है उसके बारे में बेहतर जानकारी और सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस लेख में गूगल से फ्री में कीवर्ड रिसर्च करने के दो सबसे महत्वपूर्ण तरीकों को बताया है जिससे आप फ्री में कीवर्ड रिसर्च कर सकते हैं।
सारांश
कीवर्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण शब्द होता है। जिससे एक पूरा लेख तैयार होता है। इसलिए इसके बारे में पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करना चाहिए। तभी आप किसी भी पोस्ट पर बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। इस लेख में गूगल से फ्री में कीवर्ड रिसर्च करने के तरीकों के बारे में बताया है। फिर भी इस लेख से संबंधित कोई सवाल है सुझाव है तो आप कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें।
नमस्कार रवि शंकर तिवारी ज्ञानीटेक रविजी ब्लॉग वेबसाईट के Founder हैं। वह एक Professional blogger भी हैंं। जो कंप्यूटर ,टेक्नोलॉजी, इन्टरनेट ,ब्लॉगिेग, SEO, एमएस Word, MS Excel, Make Money एवं अन्य तकनीकी जानकारी के बारे में विशेष रूचि रखते हैंं। इस विषय से जुड़े किसी प्रकार का सवाल हो तो कृपया जरूर पूछे। क्योकि इस ब्लॉग का मकसद लोगो बेहतर जानकारी उपलब्ध कराना हैंं।