Google AdSense से पैसे कैसे कमाए

Google AdSense Se Paise Kaise Kamaye? गूगल ऐडसेंस से पैसे कमाने के दो तरीके हैं, जिनके द्वारा आप पैसे कमा सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफार्म गूगल ऐडसेंस है।

जिसके द्वारा दुनिया में अधिकतर लोग पैसे कमा रहे हैं। गूगल ऐडसेंस दुनिया का सबसे ज्यादा विश्वसनीय पैसा कमाने वाला प्लेटफार्म है। जिसके माध्यम से जीवन भर सही तरीके से काम करके पैसा कमाया जा सकता है।

दुनिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पैसे कमाने वालों की संख्या अनगिनत है। जिनकी गणना करना संभव नहीं है। लेकिन एक अनुमान के तहत दुनिया में ऐसे लोगों की संख्या लाखों में हो सकती है। जोकि गूगल ऐडसेंस से ऑनलाइन काम करके पैसे कमा रहे हैं।

गूगल ऐडसेंस से पैसा कमाना बहुत ही आसान है। लेकिन इससे पैसे कमाने के लिए इसके नीतियों का सही तरीके से पालन करना पड़ता है। इससे पैसे कमाने के लिए आपको पढ़ा लिखा भी होना सबसे जरूरी है.

गूगल ऐडसेंस से पैसे कैसे कमाए

इंटरनेट, टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त करिए और गूगल ऐडसेंस से पैसे कमाएं। गूगल ऐडसेंस से पैसे कमाने के लिए आपको इंटरनेट के बारे में जानकारी होना चाहिए। टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी होना चाहिए तथा डिजिटल मार्केटिंग के बारे में भी जानकारी होना चाहिए।

जिसके बाद आप गूगल ऐडसेंस से बहुत जल्द पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं। जैसे कि ऊपर हमने बताया है कि गूगल ऐडसेंस से पैसे कमाने के लिए दो ही सबसे प्रमुख तरीके हैं। जोकि पहला ब्लॉगिंग और दूसरा यूट्यूब इन 2 तरीकों से ही आप गूगल ऐडसेंस से पैसे कमा सकते हैं।

ऐडसेंस से पैसे कमाने की इन 2 तरीकों के बारे में हम नीचे विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। ताकि आपको इन दोनों तरीकों से पैसा कमाने का पूरी जानकारी प्राप्त हो सके, तो आइए हम लोग नीचे एक एक करके दोनों तरीकों को विस्तार से समझते हैं।

Google AdSense Se Paise Kaise Kamaye

1. ब्लॉगिंग करके गूगल ऐडसेंस से पैसे कमाए

गूगल ऐडसेंस से पैसा कमाने के लिए आपको ब्लॉगिंग करना पड़ेगा। अब आपके मन में सवाल होगा कि ब्लॉगिंग क्या है और ब्लॉगिंग कैसे करते हैं। ब्लॉगिंग करने के लिए दो प्लेटफार्म का उपयोग कर सकते हैं। एक प्लेटफार्म फ्री है और दूसरा पर आपको कुछ पैसा खर्च करना पड़ेगा।

ब्लॉगिंग करने के लिए blogger.com पर फ्री में आप ब्लॉग बना सकते हैं और उस पर नियमित रूप से बेहतर कंटेंट पब्लिश करके उसको गूगल ऐडसेंस से मोनेटाइज कर सकते हैं। जब आपका ब्लॉग गूगल ऐडसेंस के द्वारा मोनेटाइज हो जाएगा उसके बाद ब्लॉगिंग से पैसे कमा पाएंगे।

ब्लॉगिंग करने के लिए दूसरा तरीका है कि अपना ब्लॉग वर्डप्रेस पर बना सकते हैं। जिसके लिए डोमिन और होस्टिंग खरीदना पड़ता है। डोमिन और होस्टिंग खरीदने के बाद वर्डप्रेस पर अपना ब्लॉग बना सकते हैं।

ब्लॉग बनाने के बाद नियमित रूप से हर रोज एक ब्लॉग पोस्ट पब्लिश करते हैं। जिसके बाद जब आपके ब्लॉग पर 20 से 25 यूनीक कंटेंट पब्लिश हो जाता है, उसके बाद गूगल ऐडसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं 

उसके बाद गूगल ऐडसेंस के टीम के द्वारा आपके ब्लॉग वेबसाइट का जांच किया जाएगा। यदि आप सही तरीके से काम किए हैं, तो आपको अप्रूवल भी गूगल ऐडसेंस से मिल जाता है। जिसके बाद आपके ब्लॉग वेबसाइट पर गूगल ऐडसेंस के द्वारा ऐड दिखाई देता है।

उसी ऐड के माध्यम से आपके ब्लॉग वेबसाइट पर कमाई होता है। जब आपके ऐडसेंस अकाउंट में $100 पूरा हो जाता है, तब गूगल ऐडसेंस के द्वारा पैसे आपके खाते में भेज दिया जाता है।

गूगल ऐडसेंस के अप्रूवल के लिए आप अपने ब्लॉग वेबसाइट को बेहतर तरीके से बनाएंगे और उस पर स्वयं से लिखा हुआ बेहतर ब्लॉग पोस्ट, इमेज इत्यादि को डालेंगे। तभी आपको गूगल ऐडसेंस अप्रूवल आसानी से मिलेगा। गूगल ऐडसेंस अप्रूवल लेने के लिए आपको और भी कुछ विशेष जानकारियों को सीखना पड़ता है। 

जिसके बारे में आप यहां सीख सकते हैं। जब आपको गूगल ऐडसेंस का अप्रूवल मिल जाता है, उसके बाद अपने ब्लॉग वेबसाइट पर गूगल ऐडसेंस का ऐड सेटअप करते हैं। उसके बाद ब्लॉग वेबसाइट पर जो भी यूजर आते हैं, वह पर अपना योगदान देते हैं।

जिसके बाद आपके ऐडसेंस अकाउंट में धीरे-धीरे पैसा स्टोर होने लगता है। जब आपके ऐडसेंस अकाउंट में $10 पूरा हो जाता है, उसके बाद गूगल ऐडसेंस के द्वारा आपको एड्रेस वेरीफिकेशन के लिए एक एप्लीकेशन भेजा जाता है। 

उसके बाद ऐडसेंस अकाउंट में गूगल ऐडसेंस के द्वारा भेजे गए एक एप्लीकेशन में दिए हुए कोर्ड को आप डाल करके उसको वेरीफाई कर देते हैं। जिसके बाद ही आपको पेमेंट के लिए अप्रूवल ऐडसेंस के तरफ से मिल जाता है।

ब्लॉगिंग के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी है, कि जब भी ब्लॉग बनाएं उसी समय अपने कैटेगरी को डिसाइड करें। आप किस कैटेगरी में ब्लॉग लिखने वाले हैं उस तरह का कोई भी एक कैटेगरी का चयन कर लें। 

उसी केटेगरी में नियमित रूप से ब्लॉगिंग करते हैं, तो आपके लिए सबसे बेहतर होगा। क्योंकि एक ही Niche पर ब्लॉगिंग करने का यह फायदा है, कि बहुत जल्द गूगल में रैंक करेंगे और ट्रैफिक आपके वेबसाइट पर बढ़ जाएगा। इसीलिए जब भी ब्लॉगिंग शुरू करें, तो इन सभी बातों का ध्यान रखें और एक बेहतर Niche का चयन कर के ब्लॉगिंग करना शुरू करें।

2. यूट्यूब से गूगल ऐडसेंस से पैसे कमाए

गूगल ऐडसेंस से पैसा कमाने का दूसरा तरीका यूट्यूब है। यदि यूट्यूब पर काम करके पैसा कमाना चाहते हैं, तो यहां से भी ऐडसेंस के माध्यम से पैसे कमा सकते हैं। यूट्यूब के द्वारा पैसे कमाने के लिए आपको यूट्यूब पर अपना एक चैनल क्रिएट करना पड़ता है। जिसके बाद अपने चैनल पर बेहतर वीडियो बनाकर के नियमित रूप से पब्लिश कर सकते हैं। 

जिसके बाद आप के वीडियो पर ज्यादातर व्‍यूज जब आने लगता है। यूट्यूब चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे का वास टाइम 1 साल के अंदर जब पूरा हो जाता है, तब आप गूगल ऐडसेंस के अप्रूवल के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

यदि आपने सही तरीके से वीडियो बनाया है कहीं से किसी भी प्रकार का कोई कॉपी पेस्ट नहीं किया है, तो गूगल ऐडसेंस के द्वारा आपके चैनल का जांच करने के बाद अप्रूवल दे दिया जाता है 

जब आप गूगल ऐडसेंस से अपने यूट्यूब चैनल के लिए अप्रूवल प्राप्त कर लेते हैं, उसके बाद आपके यूट्यूब चैनल पर ऐड दिखाई देते हैं। उसी ऐड के माध्‍यम से कमाई होता है। जैसा हमने ऊपर बताया ठीक इसी प्रकार यहां पर भी आपको ऐडसेंस के लिए वेरीफाई प्रोसेस को फॉलो करना पड़ता है। गूगल ऐडसेंस का जो भी गाइडलाइन है, उसको फॉलो करना पड़ता है, तभी एडसेंस से पैसे कमा पाते हैं।

यदि कभी भी गूगल ऐडसेंस के नियम कानून को तोड़ते हैं, तो उसके लिए आपको हर्जाना अपने ऐडसेंस अकाउंट को बंद करा कर चुकाना पड़ता है। इसीलिए ऐडसेंस से पैसे कमाने के लिए सबसे जरूरी है, कि जो भी नियम कानून है, उसको अच्छे से पढ़ लें। उस नियम को फॉलो करें तभी आप गूगल ऐडसेंस से लाइफटाइम पैसे कमा सकते हैं।

यूट्यूब पर नियमित रूप से काम करते हैं और स्वयं अपने द्वारा वीडियो बनाते हैं, किसी भी व्यक्ति के वीडियो से कॉपी पेस्ट या किसी भी तरह का गलत एक्टिविटी नहीं करते हैं। अच्छा से अच्छा बेहतर बनाते हैं, तो आपको गूगल ऐडसेंस अप्रूवल भी बहुत जल्दी मिल जाता है। 

इसके बाद आपके चैनल पर बहुत ही जल्द सब्सक्राइबर भी बढ़ने लगते हैं। क्योंकि वैसे यूट्यूब का डिमांड बहुत ही ज्यादा है, जो बेहतर विडियो लोगों को मुहैया कराते हैं। इसलिए यदि आप यूट्यूब या ब्लॉगिंग किसी भी प्लेटफार्म का चयन करते हैं और उस पर अच्छे तरह से काम करते हैं, तो गूगल ऐडसेंस से पैसा जरूर कमा पाएंगे।

यूट्यूब पर बहुत जल्द सफल होने के लिए आपको सबसे जरूरी है कि किसी भी एक विषय पर आप काम करना शुरू करें। एक ही क्षेत्र में अधिकतर लोगों को जानकारी देंगे तो लोगों को ऐसा लगेगा कि आप उस क्षेत्र के एक्सपॉर्ट हैं। आप उसके बारे में बेहतर जानकारी रखते हैं। जिससे आपका वीडियो बहुत जल्द आगे बढ़ेगा और उस पर अधिकतर लोग अपनी प्रतिक्रिया एवं अपना सहयोग भी आपको देंगे।

गूगल ऐडसेंस क्या है

गूगल ऐडसेंस गूगल का ही एक सिस्टर कंसर्न कंपनी है। जिसके द्वारा ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, यूट्यूब प्लेटफार्म को मोनेटाइज किया जाता है। गूगल ऐडसेंस एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो लोगों को पैसा कमाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सेवाएं प्रदान करते हैं। अपने वीडियो कंटेंट तथा टेक्स्ट कंटेंट को मोनेटाइज करने वाला गूगल ऐडसेंस दुनिया का सबसे बेहतर प्लेटफार्म है। 

गूगल कंपनी के द्वारा ही गूगल ऐडसेंस को लॉन्च किया गया हैं। जिसके द्वारा दुनिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोगों को पैसा कमाने का अवसर दिया जाता है। गूगल ऐडसेंस दुनिया का सबसे बड़ा ऐड नेटवर्क कंपनी है जो कि गूगल के साथ काम करती है।

गूगल ऐडसेंस से पैसे कब मिलता है

चाहे आप एक ब्लॉगर हैं या फिर यूट्यूबर हैं। दोनों ही प्लेटफार्म पर गूगल ऐडसेंस के द्वारा पैसे तभी दिया जाता है, जब आप अपने वेबसाइट या फिर यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज करवा लेते हैं। उसके बाद जब आपके गूगल ऐडसेंस अकाउंट में $100 पूरा हो जाता है, उसके बाद गूगल ऐडसेंस हर महीने की 21 तारीख को पैसे आपके बैंक अकाउंट में भेज देता है।

गूगल ऐडसेंस के बारे में एक नजर

गूगल ऐडसेंस गूगल का ही एक प्रोडक्ट है। जिसका नाम गूगल ऐडसेंस है। गूगल के द्वारा ऐड नेटवर्क के रूप में गूगल ऐडसेंस का निर्माण किया गया। इसका मालिकाना हक भी गूगल के पास ही है। ऐडसेंस को 18 जून 2003 को लांच किया गया था। 

Adsense का हेड ऑफिस यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में स्थित है। Adsense से पैसे प्राप्त करने के लिए आप अपने बैंक खाता का उपयोग करेंगें। जब आपके ऐडसेंस खाते में $100 पूरा हो जाता हैं तब ऐडसेंस के द्वारा पैसे भेज दिए जाते हैं।

ऐडसेंस से कितना पैसे कमा सकते हैं 

एडसेंस से पैसा कमाने का कोई लिमिट नहीं है। जितना आप मेहनत करेंगे। उतना ही ज्यादा पैसा कमा पाएगें। यदि आप ब्लॉगिंग के क्षेत्र में काम करते हैं, तो जितना अधिक से अधिक गूगल से यूनिक traffic वेबसाइट पर लाएगें उतना ही अधिक आपका कमाई होगा। 

यदि आप यूट्यूब पर काम करते हैं, तो यूट्यूब पर जितना अधिक से अधिक Views वीडियो पर आएंगे उतना ही अधिक आपका कमाई होगा। 

AdSense से आप अनलिमिटेड, जितना काम करेंगे उतना ही अधिक से अधिक पैसे कमा सकते हैं। काम करने का मतलब यह है कि आप स्मार्ट वर्क करेगें तो उसका बेहतर रिजल्ट प्राप्त करेगें जो भी आप काम करें वह सही दिशा में करें, तभी उसका रिजल्ट मिल सकता है।

गूगल ऐडसेंस के कुछ नियम

नियम के मामले में गूगल ऐडसेंस बहुत ही ज्यादा सक्रिय हैं। यदि आप इसमें गलती करते हैं तो आपका ऐडसेंस अकाउंट पूरे जीवन के लिए बंद हो सकता है। इसीलिए कभी भी गूगल ऐडसेंस के साथ गलत जानकारी शेयर न करें तथा किसी भी प्रकार के गलत काम ऐडसेंस के साथ नहीं करें। एक व्यक्ति गूगल ऐडसेंस में अपना एक ही अकाउंट बना सकता है।

गूगल ऐडसेंस अप्रूवल मिलने के बाद कभी भी पैसा कमाने के चक्कर में आप स्वयं या अपने रिश्तेदार या कोई भी जानकार लोगों से गलत एक्टिविटी करने के लिए प्रेरित नहीं करें। नहीं तो आपका गूगल ऐडसेंस अकाउंट बंद हो सकता है।

अपने ब्लॉग वेबसाइट पर यूनिक विजिटर्स लाने का प्रयास करें। सही तरीके से अपने ऐडसेंस अकाउंट का उपयोग करें, तो आपका ऐडसेंस अकाउंट पूरी तरह से सुरक्षित रह सकता है। नियम के मामले में ऐडसेंस बहुत ही सख्त है।

सारांश

गूगल ऐडसेंस से पैसे कैसे कमाए के बारे में इस लेख में जानकारी दी गई है। जिसमें इससे पैसे कमाने के दो महत्वपूर्ण तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया है। फिर भी अगर इससे संबंधित कोई सवाल है सुझाव है तो आप कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

Leave a Comment