गूगल ऐडसेंस से पैसे कब मिलते हैं Google AdSense se paise kab Milte Hain? वैसे ब्लॉगर या यूट्यूब पर जो बिल्कुल नए हैं, उनको गूगल ऐडसेंस से पैसे कब मिलता है, इसके बारे में जानकारी नहीं होता है। जिसके बारे में वे जानना चाहते हैं। जो भी लोग ब्लॉगिंग शुरू करते हैं और गूगल ऐडसेंस अप्रूवल ले लेते हैं, उनको गूगल ऐडसेंस के द्वारा पैसा कब मिलता है,
यह सवाल बार-बार उनके दिमाग में आता है। वैसे यूट्यूब पर भी हैं जो 4 हजार घंटे का वॉच टाइम पूरा कर लेते हैं, 1000 सब्सक्राइबर पूरा हो जाते हैं। जिसके बाद Google AdSense अप्रूवल ले लेते हैं। उसके बाद उनके मन में गूगल ऐडसेंस से पैसे कब मिलेंगे जरूर आते होंगे, तो आइए इन सभी सवालों का जवाब हम लोग नीचे विस्तार से जानते हैं।
गूगल ऐडसेंस अप्रूवल मिल जाने के तुरंत बाद ही गूगल ऐडसेंस से पैसा नहीं मिलता है। गूगल ऐडसेंस का पैसा भेजने का भी कुछ अपना रूल एंड रेगुलेशन है। जिसके हिसाब से ही गूगल ऐडसेंस पैसा देता है। गूगल ऐडसेंस से पैसे प्राप्त करने के लिए आपको अपने ऐडसेंस अकाउंट में $100 पूरा करने होते हैं।
इसलिए जो भी नए ब्लॉगर है यूट्यूब पर Google AdSense का अप्रूवल ले लेते हैं उनको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए और अपने खाते में $100 को पूरा करना चाहिए। जिसके बाद आपको गूगल ऐडसेंस के द्वारा पेमेंट दिया जाता है।
लेकिन इतना ही जानना काफी नहीं है क्योंकि Google AdSense से पेमेंट प्राप्त करने के लिए और भी कई प्रक्रिया है, जिसको पूरा करना होता है। जिसके बारे में जानने के लिए इस लेख को नीचे तक पूरा जरूर पढ़ें।
Google AdSense se paise kab Milte Hain
गूगल ऐडसेंस का अप्रूवल ले लेने से ही केवल Google AdSense के द्वारा पैसा नहीं मिलता है। इसके बाद भी कई प्रक्रिया को पूरा करना पड़ता है। जिसके बाद ही गूगल ऐडसेंस के द्वारा पैसा मिलता है। वैसे कई ब्लॉगर एवं यूट्यूबर हैं, जोकि ऐडसेंस का अप्रूवल ले लेते हैं, लेकिन उसके बाद भी उनको गूगल ऐडसेंस के द्वारा पैसा नहीं मिलता है। इसके पीछे बहुत से कारण होते हैं।
इसीलिए यदि आप नए ब्लॉगर यूट्यूबर हैं तो आप इन गलतियों को न करें। इसके लिए जो भी गूगल ऐडसेंस से पैसे लेने के प्रक्रिया है उसके बारे में जानकारी जरूर प्राप्त करना चाहिए। उस प्रक्रिया को आप अपने वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर फॉलो करना चाहिए। ताकि गूगल ऐडसेंस के द्वारा बहुत जल्द ही पैसा भेजा जा सके।

- प्लेगेरिज्म क्या हैं प्लेगेरिज्म चेकर टूल क्या हैं
- ब्लॉग्गिंग से कितना पैसा मिलता है ब्लॉग से कितना कमा सकते हैं
Adsense
गूगल ऐडसेंस का जब अप्रूवल मिल जाता है, उसके बाद जब आपके ऐडसेंस अकाउंट में $100 पूरा हो जाता है उसके बाद एड्रेस वेरीफिकेशन होता है। ऐड्रेस वेरीफिकेशन के लिए आपको अपने गूगल ऐडसेंस अकाउंट में अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड अपलोड करना पड़ता है।
इसके बाद आपको अपने ऐडसेंस अकाउंट में अपना पूरा एड्रेस डालना होता है। इसके बाद आईडेंटिटी वेरीफिकेशन पूरा होता है और गूगल के द्वारा आपके एड्रेस पर एक लेटर भेजा जाता है।
जिसमें 4 अंकों का पिन होता है। जब लेटर प्राप्त हो जाता है उसके बाद आप 4 अंकों का पिन Google AdSense में डालकर अपने ऐडसेंस अकाउंट को वेरीफाई किया जाता हैं। तब गूगल ऐडसेंस अकाउंट पूरी तरह से वेरीफाई हो जाता है।
लेकिन इसके बाद भी आपको Google AdSense के द्वारा पैसा नहीं भेजा जाता है, क्योंकि आगे का और भी जो प्रक्रिया है उसको भी पूरा करना होता है। तब गूगल ऐडसेंस द्वारा पैसा दिया जाता है।
जब आपका गूगल ऐडसेंस अकाउंट और एड्रेस वेरिफिकेशन Identity वेरिफिकेशन सब कुछ पूरा हो जाता है, उसके बाद भी आपको पेमेंट गूगल ऐडसेंस के द्वारा दिया जाता है।
$100 पूरा करने के लिए अब आपको कितना समय लगता है उसके अनुसार आपको स्वयं पता होना चाहिए कि उसमें कितना समय लगेगा उसी के अनुसार गूगल ऐडसेंस के द्वारा पैसा आपके खाते में भेजा जाता है।
गूगल ऐडसेंस पैसे कब भेजता है
गूगल ऐडसेंस पैसे तब भेजता है जब आपके Google AdSense अकाउंट में $100 पूरा हो जाता है। उसके बाद हर महीने के 21 तारीख को गूगल ऐडसेंस के द्वारा पैसा वायर ट्रांसफर के माध्यम से आपके खाते में भेज दिया जाता है।
जब 21 तारीख को ऐडसेंस के द्वारा पैसा भेजा जाता है उसके बाद आपके बैंक अकाउंट के खाते में पैसा चढ़ने में 4 से 5 दिन का समय लगता है। उसके बाद बैंक अकाउंट में पैसा आ जाता है।
Google AdSense में आपको अपने खाता का भी पूरा विवरण देना होता है। उसी खाते पर ऐडसेंस के द्वारा पैसा भेजा जाता है। यदि आपके खाते में 21 तारीख के बाद उस महीने के 30 या 31 तारीख के अंदर पैसा क्रेडिट नहीं होता है तो आप पूरी जानकारी के साथ अपने ब्रांच में विजिट कर सकते हैं।
वहां जाकर के आप पता कर सकते हैं और अपने पैसे को अपने अकाउंट पर क्रेडिट करवा सकते हैं। वैसे पांच working day में बैंक के द्वारा आपके खाते में पैसा क्रेडिट कर दिया जाता है।
$100 के बाद भी ऐडसेंस ने पेमेंट क्यों नहीं भेजा
कुछ लोगों के मन में इस तरह का सवाल आता है कि मेरे ऐडसेंस अकाउंट में $100 पूरा हो गया है। फिर भी मुझे पेमेंट नहीं मिला, तो आपकी जानकारी के लिए यह जानना सबसे जरूरी है कि Google AdSense के द्वारा पेमेंट कब भेजा जाता है। जब महीने के 30 तारीख या 31 तारीख तक आपके खाते में $100 पूरा हो जाता है।
तब अगले महीने की 21 तारीख को पैसा भेज दिया जाता है। यदि आपके ऐडसेंस खाते में महीने के 30 या 31 तारीख तक $100 पूरा नहीं होता है, तब आपको अगले महीने में पैसा ऐडसेंस के द्वारा नहीं भेजा जाएगा। यदि आप अपने ऐडसेंस अकाउंट में 20 तारीख तक या 21 तारीख तक $100 पूरा कर लेते हैं तो भी आपको पेमेंट नहीं मिलेगा।
क्योंकि पिछले मंथ के 30 या 31 तारीख तक आपको $100 पूरा करना होता है। उसके बाद अगले महीना में पैसा भेजा जाता है। यदि आप इसी महीने में $100 पूरा करते हैं तो आपको अगले महीने में 21 तारीख को ऐडसेंस के द्वारा पैसा दिया जाता है।
ऐडसेंस से संबंधित एक विशेष सूचना
वैसे नए ब्लॉगर यूट्यूबर जो पहली बार Google AdSense अप्रूवल लेकर के काम करना शुरू किए हैं, उनकी जानकारी के लिए सबसे जरूरी है कि वे अपने गूगल ऐडसेंस का उपयोग बड़ी सावधानी से करें। किसी भी तरह के गलत एक्टिविटी अपने ऐडसेंस अकाउंट के साथ न करें। नहीं तो उनका ऐडसेंस अकाउंट बंद भी किया जा सकता है।
इसीलिए Google AdSense के द्वारा बनाए गए नीति आक्र नियमों का पालन करते हुए ऐडसेंस अकाउंट को सुरक्षित रखें। किसी भी प्रकार के गलत नीतियों का उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं, तो आपका ऐडसेंस अकाउंट पूरे जीवन के लिए भी बंद किया जा सकता है। जिसके बाद आपको फिर से ऐडसेंस अप्रूवल भी नहीं मिलेगा।
इसीलिए बहुत जल्द अपने ऐडसेंस अकाउंट में $100 पूरा करने के चक्कर में किसी भी प्रकार के गलत कामों को ना करें। नए ब्लॉगर अक्सर गलती करते हैं, कि अपने ही एड्स पर $100 पूरा करने के लिए कई तरह के गलत काम करने लगते हैं। जिनसे उनका ऐडसेंस अकाउंट बंद हो जाता है।
इसलिए आप अपने ब्लॉग वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर ज्यादा नए विजिटर्स लाने का प्रयास करें। जो भी सही ऑर्गेनिक तरीका है उसी से अपने ऐडसेंस अकाउंट पर कमाई करें।
धीरे-धीरे अपने ब्लॉग वेबसाइट को बेहतर बनाने का प्रयास करें। जिससे आपका ट्रैफिक भी बढ़ेगा और कमाई भी ज्यादा होगा, तो इस तरह से आप मेहनत करें। आपके ऐडसेंस अकाउंट में भी $100 एक न एक दिन जरूर पूरा होगा और आपको ऐडसेंस के तरफ से पेमेंट भी जरूर मिलेगा।
- Guest Post क्या हैं गेस्ट ब्लॉगिंग करें
- जानिए 2023 में ब्लॉगिंग करने के फायदे
- प्लेगेरिज्म क्या हैं प्लेगेरिज्म चेकर टूल क्या हैं
- ब्लॉग्गिंग से कितना पैसा मिलता है ब्लॉग से कितना कमा सकते हैं
- न्यूज़पेपर थीम रिव्यू इन हिंदी
सारांश
गूगल ऐडसेंस से पैसे कब मिलते हैं Google AdSense se paise kab Milte Hain के बारे में इस लेख में पूरी जानकारी दी गई है फिर भी यदि ऐडसेंस से संबंधित या इस लेख से संबंधित कोई सवाल है तो कृपया जरूर पूछें और इस जानकारी को अपने दोस्त मित्रों के साथ भी सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें।

मेरा नाम रवि शंकर तिवारी हैं मैं ज्ञानीटेक रविजी ब्लॉग वेबसाईट का Founder & Author हूँ। मैं एक Professional blogger भी हूँ। कंप्यूटर ,टेक्नोलॉजी, इन्टरनेट ,ब्लॉगिेग, SEO, एमएस Word, MS Excel, Make Money एवं अन्य तकनीकी जानकारी के बारे में विशेष रूचि रखता हूँ । इस विषय से जुड़े किसी प्रकार का सवाल हो तो कृपया जरूर पूछे।
Thank you sir, me yah janna chahunga ki khood ki ebook bikne par, amazon turant paisa bheja dega, yaha iske bhi rule he or vah rule muje malum nhi he?