बेस्‍ट वेब होस्टिंग सर्विस प्रोवाइडर्स 2024

सबसे सस्ता एवं सबसे बेस्ट वेब होस्टिंग कौन सा है। भारत में जितने भी लोग वेबसाइट या ब्लॉगिंग के क्षेत्र में काम करते हैं। उन लोगों के लिए सबसे सस्ता व बेहतर वेब होस्टिंग की जानकारी दी गई है। जिससे अपने ब्‍लॉग के लिए एक अच्छा वेब होस्टिंग का चयन कर पाएंगे।

24 * 7 वेबसाइट को इंटरनेट से कनेक्ट रखने के लिए उसको सुचारू रूप से चलाना आवश्यक है। जब कभी भी किसी वेबसाइट का डाटा इंटरनेट द्वारा एक्सेस किया जाता है। उस समय उस डाटा को यूजर के सिस्टम पर दिखाने के लिए ब्राउज़र द्वारा वेब सर्वर को रिक्वेस्ट जाता है। इसके बाद सर्वर वहां से डाटा को यूजर के सिस्टम पर भेजता है।

जिसके लिए एक अच्छा सर्वर जरूरी है। क्योंकि जब कोई यूजर एक साथ अचानक किसी वेबसाइट पर अधिक संख्या में लैंड करता है। उस समय ज्यादा संख्या में रिक्वेस्ट वेब होस्टिंग के पास जाता है। अब यदि एक अच्छा सर्वर नहीं होगा। तब हो सकता है, कि आपका साइड डाउन हो जाए। क्योंकि एक साथ अधिक संख्या में रिक्वेस्ट हैंडल करने की क्षमता सर्वर के पास है या नहीं, इस पर भी विचार करना चाहिए।

इसीलिए यदि आप एक अच्छा सस्ता वेब होस्टिंग की तलाश कर रहे हैं, तो यह तलाश आपकी यहां पूरी होने वाली है। क्योंकि हम आपको नीचे 6 सबसे बेस्ट वेब होस्टिंग का कंपलीट इनफॉर्मेशन शेयर करने वाले हैं। ‌

बेस्ट वेब होस्टिंग कंपनी इन इंडिया

भारत में जो सबसे अच्छी सेवाएं देने वाली कंपनी है। उन कंपनी के हर एक पॉइंट्स को नीचे हम लोग एक-एक करके डिस्कस करेंगे। जिससे एक यूजर को उसके बारे में कंप्लीट गाइडेंस प्राप्त हो सके।

एक वेब होस्टिंग में कुछ प्रमुख मुख्य बातों का ध्यान देना चाहिए। जो हर एक सेवाएं देने वाली कंपनी पर लागू होता है। किसी साइट का स्पीड एवं उसका परफॉर्मेंस बेहतर या खराब हो सकता है।

Best Web Hosting Services For India in Hind - बेस्ट वेब होस्टिंग

सर्वर लोकेशन

जिस देश से सबसे अधिक विजिटर आते हैं। उस देश के अंदर अपना सर्वर रखना चाहिए। जिससे जब भी कोई यूजर किसी इनफॉर्मेशन को पाने के लिए रिक्वेस्ट करता है। तब वह आसानी से वेब होस्टिंग से सीधे उस यूजर के पास तुरंत पहुंच जाता है।

जबकि यदि आपका लोकेशन किसी दूसरी कंट्री में है। तब वहां से डाटा यूजर के पास आने में बहुत ही समय लगता है। जो कि आपके यूजर एक्सपीरियंस के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए सबसे पहले प्रमुख लोकेशन का ध्यान रखना चाहिए।

बेहतर प्राइस

अच्छे मूल्य का निर्धारण भी होना चाहिए। कई ऐसी कंपनी है। जो कि बहुत ही सस्ते दामों पर सेवाएं देती हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी कंपनियां है।जिनकी होस्टिंग सेवाएं बहुत ही ज्यादा कीमती है। इसलिए इसको भी ध्यान रखना चाहिए। जहां पर सबसे अच्छा एवं बेस्ट सेवाएं कम दाम में मिलेगा। उसका चयन करना चाहिए।

सपोर्ट सहायता 

कस्टमर सर्विस बेहतर होना चाहिए। क्योंकि कभी-कभी साइट पर कई प्रकार की समस्या सामने दिखाई पड़ती हैं। उस समय यदि एक अच्छा सपोर्ट सर्विस की व्यवस्था नहीं होती है। तब आपका साइट लंबे समय तक बंद हो सकता है। इसीलिए एक अच्छे कस्टमर सपोर्ट वाले वेब होस्टिंग का चुनाव करना चाहिए। जहां पर निरंतर हर समय सपोर्ट सेवाएं उपलब्ध होती है।

मनी बैक गारंटी

कुछ ऐसे वेब होस्टिंग सर्विसेज प्रोवाइडर है। जो मनी बैक की गारंटी देते हैं। जहां पर 30 दिन के अंदर आप अपनी पूरी राशि को वापस प्राप्त कर सकते हैं। 30 दिनों के अंदर आपको उनके सेवाओं की जानकारी मिल जाती है। जिससे उनका आकलन आप कर सकते हैं। उसके बाद यदि आपको उनकी सेवाएं अच्छा नहीं लग रहा है, तो फिर आप रिफंड प्राप्त कर सकेंगे।

वर्डप्रेस फ्रेंडली

अधिकतर वेबसाइट वर्डप्रेस पर होस्ट की जा रही है। इसीलिए जो भी वेब होस्टिंग आप खरीदने वाले हैं। वह वर्डप्रेस फ्रेंडली होना चाहिए। इन सभी चीजों का भी आपको ध्यान देना होगा। तभी एक अच्छे होस्टिंग का चयन कर पाएंगे।

बेस्ट वेब होस्टिंग सर्विस प्रोवाइडर्स

नीचे एक-एक करके हम कुछ प्रसिद्ध कंपनियों के बारे में बताएंगे। जहां पर आपको अच्छा सुविधा दिया जाता है।

होस्टिंगर

होस्टिंगर सस्ता बेस्ट सेवाएं देने के लिए जाना जाता है। जो भी लोग शुरुआत में अपना वेबसाइट बनाना चाहते होंगे। उनके लिए यह बहुत ही अच्छा प्लेटफॉर्म है। जहां पर शेयर्ड, वीपीएस, क्लाउड होस्टिंग की सुविधा मिलेग। इसका डाटा सेंटर भी भारत में उपलब्ध है। जो कि बेहतर स्पीड भी मुहैया कराता है।

शेयर्ड प्लान कम से कम 1 साल के लिए 3000 तक का मिल जाता है। वैसे एग्जैक्ट प्राइस के लिए इसके साइट को विजिट किया जा सकता है। जहां पर आपको शुरुआत में बहुत ही कम खर्चे में अपना ब्‍लॉग शुरू करने का सुविधा मिल जाता है।

ब्लू होस्ट इंडिया

भारत में बेहतर सेवाएं देने के लिए ब्लू होस्ट एक अच्छी कंपनी है। जो कि कस्टमर सपोर्ट बहुत ही बेस्ट मुहैया कराती है। इस पर कई प्रकार के वेब होस्टिंग सेवाएं उपलब्ध है। जो कम प्राइस में लिया जा सकेगा। सर्वर लोकेशन भी भारत में ब्लू होस्ट द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। सब मिलाकर यह एक अच्छा ऑप्शन होगा। जहां से नए लोग सेवाएं ले सकते हैं।

साइड ग्राउंड

साइड ग्राउंड को सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। जहां पर 24*7 कस्टमर सपोर्ट ग्राहक को मिलता हैं। यह पूरी दुनिया में वेब सर्वर सेवाएं मुहैया कराते हैं। जहां पर शेयर्ड, क्लाउड, एंड डेडीकेटेड सेवाएं दी जाती है।

यदि क्वालिटी परफॉर्मेंस की बात की जाए, तो यह भारत में सबसे अच्छा हैं। क्योंकि यहां पर कम प्राइस रेंज में अच्छी क्वालिटी की सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

A2 होस्टिंग

यह एक ऐसा होस्टिंग सर्विस प्रोवाइडर हैं। जो पेज स्‍पीड को फास्ट लोडिंग के लिए जाना जाता हैं। यह कई प्रकार के होस्टिंग सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। जैसे कि वर्चुअल प्राइवेट सर्विसेज, रीसेलर, शेयर्ड होस्टिंग प्रमुख रूप से खरीदा जा सकता हैं।

यह बेस्ट सर्विस के लिए पूरी दुनिया में प्रचलित हैं। क्योंकि इसका प्रयोग लगभग हर कंट्री में किया जाता हैं। यहां पर डोमिन भी खरीदा जा सकता हैं। लेकिन इसके प्लान थोड़े मंहगे होते हैं। ऊपर जो भी कंपनी के बारे में बताया गया हैं। उनकी तुलना में इसमें आपको थोड़ा बजट बढ़ाना होगा। क्योंकि इनकी सेवाएं थोड़ी मंहगी होती हैं।

होस्टगेटर इंडिया

इंडिया में यदि सबसे मजबूत उपस्थिति किसी भी कंपनी का दर्ज हैं। उसका नाम होस्टगेटर इंडिया हैं। हर तरह की वेबसाइटों के लिए वेब सर्वर की सेवा लोग भारत में इस कंपनी से लेते हैं। क्योंकि मीडियम लेवल में यह एक अच्छा सेवाएं प्रदान करते हैं। जहां पर और कंपनी के तुलना में थोड़े पैसे तो ज्यादा लगाने पड़ेंगे। लेकिन उनकी सेवाएं, स्पीड, क्वालिटी और सर्विस सब कुछ बेस्ट हैं।

जिनका डाटा सेंटर इंडिया के अलावा कई देशों में भी उपलब्ध हैं। जहां से भी अधिक यूजर विजिट करते होंगे। वहां पर अपने साइट का सर्वर लोकेशन चेंज करेंगे।

ड्रीम होस्ट

यहां भी आपको क्वालिटी में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं दिखाई पड़ेगी। लेकिन उनकी सेवाएं थोड़ी महंगी हैं. लेकिन जो लोग भी एक बजट में अच्छा वेब सर्वर लेना चाहते हैं। वे लोग यहां से ले सकते हैं। इनके द्वारा डोमिन भी सेल किया जाता हैं। जहां पर अपने लिए एक अच्छा डोमिन भी खरीद सकते हैं। वैसे ब्लॉगर जो कुछ दिनों से काम कर रहे हैं।

जो अपने ब्‍लॉग से कमाना शुरू कर लिए हैं। उन लोगों के लिए एक अच्छी वेब होस्टिंग की तलाश यहां पूरी हो सकेगी। लेकिन ऊपर जो भी हमने कंपनी के बारे में बताया हैं। वह सभी चीप एंड बेस्ट सेवाएं प्रदान करती हैं। आप अपने जरूरत, लोकेशन एवं बजट के हिसाब से एक अच्छा वेब होस्टिंग का चयन करने का निर्णय ले सकते हैं।

सारांश

इस लेख में हमने ऊपर 6 बेस्ट वेब होस्टिंग इन इंडिया की जानकारी दिया है। जहां पर आपको एक अच्छा सेवाएं चुनने का बेहतर मार्गदर्शन मिल सकेगा। फिर भी अपने अनुभव एवं जरूरत के हिसाब से यह पोस्ट पढ़ने के बाद एक अच्छा निर्णय जरूर ले पाएंगे।

आशा है कि इस लेख में दी गई जानकारी आपको जरूर पसंद आया होगा। फिर भी यदि आपको किसी प्रकार की कोई वेब होस्टिंग से संबंधित सवाल या सुझाव है, तो कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें। उसका रिप्लाई भी आपको जरूर दिया जाएगा।

सवाल जवाब

Q1. दुनिया की सबसे अच्छी होस्टिंग कंपनी कौन सी है?

Ans. WP Ocean और गूगल यह दुनिया की सबसे अच्छी वेब होस्टिंग कंपनी हैं।

Q2. बेस्ट होस्टिंग क्या है?

Ans. एक ऐसा सर्वर जहां से 24*27 बेहतर सेवाएं मिलती रहे उसे ही एक अच्छा होस्टिंग कहते हैं।

Q3. होस्ट कितने प्रकार के होते हैं?

Ans. मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं। शेयर्ड, वीपीएस, क्लाउड और डेडीकेटेड सर्वर इत्यादि।

1 thought on “बेस्‍ट वेब होस्टिंग सर्विस प्रोवाइडर्स 2024”

  1. Thanks for sharing an informative blog; I really enjoyed reading your well written articles.

    Reply

Leave a Comment